फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   killed in electricity current

प्लाईवुड फैक्टरी में करंट लगने से दो कर्मचारियों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
killed in electricity current
killed in electricity current - फोटो : Yamuna Nagar
रादौर। खजूरी रोड पर नाहरपुर स्थित एक प्लाइवुड फैक्टरी में बुधवार देर शाम काम कर रहे दो कर्मचारियों की करंट लगने से मौत हो गई। कर्मचारियों को करंट लगने के बाद प्लाइवुड फैक्टरी में हड़कंप मच गया। जिसके बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हुए कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि कर्मचारी फीडर पर कार्यरत थे, लेकिन उनसे बिजली संबंधित व अन्य काम भी लिए जा रहे थे। इसके अलावा दोनों को शाम पांच बजे करंट लग चुका था, लेकिन देर रात आठ बजे के बाद उन्हें सूचना दी गई। इसको लेकर मृतकों के परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने इत्तेफाक मौत की धारा के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

करनाल के इंद्री क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी प्रमोद कुमार (25) व नाहरपुर निवासी आरिफ (22) गांव नाहरपुर में खजूरी रोड स्थित श्रीश्याम प्लाइवुड फैक्टरी में फीडर पर काम करते थे। लॉकडाउन के चलते पिछले काफी समय से फैक्टरी बंद थी। अब फैक्टरी चलाने की तैयारी की जा रही थी, जिसके चलते बुधवार देर शाम आरिफ और प्रमोद बिजली सप्लाई को दुरुस्त करने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दोनों करंट की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। गंभीर हालत में दोनों युवकों को शहर के अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर जठलाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लिया और जांच की। वीरवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

फीडर पर तैनात थे दोनों युवक, इलेक्ट्रीशियन का लिया जाता था काम
मृतक प्रमोद के भाई मनोज व आरिफ के भाई मोहम्मद आरिफ का आरोप है कि उनके भाई फैक्टरी में फीडर के पद पर कार्यरत थे। लेकिन फैक्टरी में उनसे फीडर के अलावा बिजली, मशीन रिपेयरिंग व अन्य काम लिए जाते थे। वह फीडर के काम में निपुण थे, जबकि अन्य कार्य भी उनसे लिया जाता था। मना करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती थी। इस बारे में उन्होंने उसे पहले बताया था। उनका आरोप है कि यदि उनसे केवल फीडर का ही काम लिया जाता तो उनके साथ यह हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे बाद अस्पताल से मिली सूचना
मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्हें फैक्टरी में लगे प्रमोद व आरिफ को करंट लगने की सूचना नहीं दी गई। प्रमोद के भाई मनोज ने कहा कि प्रमोद व आरिफ को लगभग पांच बजे करंट लगा था। जब उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया तो वहां पर कार्यरत उनके गांव के एक युवक ने करीब आठ बजे उन्हें प्रमोद को करंट लगने की सूचना दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। आरोप है कि फैक्टरी प्रबंधन द्वारा उन्हें हादसे की सूचना नहीं दी।
तीन माह बाद आरिफ की होनी थी शादी
बताया जा रहा है कि फैक्टरी में कार्यरत आरिफ की तीन महीने बाद शादी होनी थी। इसको लेकर परिजन तैयारी में जुटे हुए थे। घर में खुशी का माहौल था। कुछ दिनों पहले तक आरिफ लॉकडाउन के चलते घर पर ही था। अभी वह फैक्टरी में जाने लगा था कि उसके साथ यह हादसा हो गया। शादी से तीन माह पहले ही युवक आरिफ की मौत होने से गांव नाहरपुर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं, परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।

फैक्टरी में बिजली का कार्य करते समय करंट लगने से दोनों युवकों की मौत हुई है। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई की है। मामले की जांच कर रहे है।
- यूनिस अली, जांच अधिकारी, थाना जठलाना।

प्रमो

प्रमो- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed