फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kidnap in car and rape of a woman

महिला को कार में किया अगवा, एक व्यक्ति ने दबाया मुंह, दूसरे ने किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Kidnap in car and rape of a woman
जठलाना क्षेत्र में प्लाट की रजिस्ट्री लेने गई महिला को दो व्यक्तियों ने कार में अगवा कर उसे नहर के पास सुनसान जगह पर ले गए। जहां कार में एक व्यक्ति ने महिला का मुंह दबाया और दूसरे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अगवा कर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

जठलाना क्षेत्र की एक महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने वर्ष 2018 में जगाधरी के हुडा सेक्टर 17 निवासी नवीन से तीन लाख रुपये में छह मरले का प्लाट खरीदा था। उन्होंने आरोपी को तीन लाख रुपये दे दिए थे। लेकिन आरोपी ने प्लाट की रजिस्ट्री नहीं करवाई थी। बीती सात सितंबर को वह अपने परिजनों के साथ रजिस्ट्री के संबंध में बात करने के लिए आरोपी की दुकान पर जगाधरी अनाजमंडी में गई। तब आरोपी नवीन ने आठ सितंबर को उन्हें रजिस्ट्री देने के लिए जठलाना के बिहारी चौक पर आने को कहा। आठ सितंबर को सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह अपने पति के साथ वहां पहुंची। आरोपी नवीन के साथ उसकी कार में उसका साथी जठलाना निवासी जब्बार भी था। दस्तावेज चेक करने पर उनको आधार कार्ड नहीं मिला। आरोपी नवीन ने उसके पति को आधार कार्ड व हेल्मेट लेकर रादौर तहसील में पहुंचने को कहा। उसका पति आधार कार्ड लेने चला गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे कार में बिठाया और रादौर की तरफ चलने लगे। आरोपी उसे नहर की तरफ ले गए और एक गन्ने के खेत के पास सुनसान स्थान पर कार रोक ली। इस दौरान आरोपी जब्बार ने उसका मुंह दबाया, हाथ पकड़े और उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद आरोपी उसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। वह किसी थाने पहुंची और इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी नवीन व जब्बार के खिलाफ आईपीसी की धारा 365, 376, 120 बी के तहत केस किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई मेवा का कहना है कि दोनों आरोपियों पर केस दर्जकर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed