फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kicking and punching between the market committee team and the jobbers

Yamuna Nagar News: मार्केट कमेटी टीम व आढ़तियों के बीच चले लात-घूसे और डंडे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 03:12 AM IST
विज्ञापन
Kicking and punching between the market committee team and the jobbers
मंडौली लक्कड़ मंडी के बाहर मार्केट कमेटी के लोगों के साथ हाथापाई करते लोग।
यमुनानगर। लक्कड़ मंडी मंडौली के सामने सड़क पर लकड़ी से भरी ट्रालियों को मंडी में ले जाने को लेकर विवाद हो गया। मार्केट कमेटी यमुनानगर की टीम और आढ़तियों में जमकर लात-घूसे और डंडे चले। सड़क पर काफी देर तक दोनों पक्षों की एक दूसरे से धक्का मुक्की हुई। हंगामा इतना बढ़ गया कि वहां पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। वाहनों से जा रहे लोगों ने मारपीट की वीडियो भी बनाई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस संबंध में थाना सदर यमुनानगर एसएचओ जोगिंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों का मामला मौके पर ही बीच बचाव के बाद निपट गया। किसी पक्ष की तरफ से थाने में शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन

वीरवार को जो विवाद हुआ, वह सड़क पर खड़ी लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों को लक्कड़ मंडी मंडौली में ले जाने को लेकर हुआ। आरोप है कि काफी संख्या में लकड़ी से भरी ट्रालियां मार्केट फीस बचाने के लिए मंडी में जाने के बजाय सीधे प्लाईवुड फैक्टरियों में जा रही हैं। इससे मार्केट कमेटी को मार्केट फीस का नुकसान हो रहा है। दरअसल मंडी में आने वाली लकड़ी पर दो प्रतिशत मार्केट फीस लगती है। यही वजह है कि कई दिनों से लक्कड़ मंडी में आने वाली लकड़ी की ट्रैक्टर-ट्रालियों की संख्या लगभग आधी हो गई है। इसलिए तीन-चार दिन से मार्केट कमेटी जगाधरी और यमुनानगर के अधिकारियों द्वारा अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत लकड़ी की सभी ट्रालियों को मंडी में भेजा जा रहा है। वीरवार को मार्केट कमेटी की टीम ने लकड़ी से भरी एक ट्राली को मंडी के बजाय बाहर जाते देखा। इस पर टीम ने ट्रैक्टर चालक को रोक लिया। ट्रैक्टर चालक ने इसकी सूचना लकड़ी मंगवाने वाले आढ़ती को फोन पर दी। मार्केट कमेटी की टीम में सुपरवाइजर राहुल, यशपाल राणा व अन्य कर्मी थे। आरोप है कि आढ़ती अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और ट्राली रोकने का कारण पूछा। टीम ने कहा कि बिना मार्केट फीस दिए ट्राली सीधे फैक्टरी नहीं जाएगी। इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस हो गई। इसके बाद आढ़ती के साथियों ने वहां पड़े डंडे उठाकर मार्केट कमेटी की टीम पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को चोट लगी हैं।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed