{"_id":"67f2c83b4b0dc238f604a932","slug":"khurdi-team-defeated-naharpur-by-56-runs-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-135751-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खुर्दी की टीम ने नाहरपुर को 56 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खुर्दी की टीम ने नाहरपुर को 56 रन से हराया
Mon, 07 Apr 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। गांव बहादुरपुर में शहीद उधम सिंह अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय कांबोज व बहादुरपुर सरपंच सुशील सैनी ने किया। प्रतियोगिता में खुर्दी व नाहरपुर की टीम के बीच खेले मैच में खुर्दी ने नाहरपुर को 56 रन से हराकर जीत हासिल की।
खुर्दी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में सात विकेट खोकर 92 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाहरपुर की टीम मात्र 36 रन पर ढेर हो गई। मुख्यातिथि विजय कांबोज ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा का भंडार है। युवा खेलों में भाग लेकर अपना शारीरिक व मानसिक विकास करें। युवा नशे से दूर रहकर अपना व समाज का विकास करें। युवा शिक्षा के साथ खेल क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन कर देश व राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं। इस दौरान हितेश, क्षितिज, अक्षांश, हार्दिक, मोहन, नेकी, अंकित, प्रवीण, निकुंज, वासु, अंश, तरुश सहित अन्य मौजूद रहे।