फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Khelo India Youth Games: One and a half months left, players engaged in preparations

खेलो इंडिया यूथ गेम्स : डेढ़ माह शेष, तैयारियों में जुटे खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Khelo India Youth Games: One and a half months left, players engaged in preparations
यमुनानगर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आगाज में डेढ़ माह का समय शेष रह गया है। चार से 15 जून तक यह गेम्स पंचकूला में आयोजित किए जाएंगे। गेम्स में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों ने ऑनलाइन आवेदन कर दिया है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने के लिए जिले के खिलाड़ी जी जान से तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

बता दें जिले में 19 खेल नर्सरी खुलने के बाद अब उनमें खिलाड़ी तैयारियां कर रहे हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 25 खेलों को शामिल किया गया है। जिनमें 20 खेल ऐसे हैं जो पहले से आयोजित किए जाते रहे हैं। पांच प्रादेशिक खेल जोड़े गए हैं। इनमें पंजाब का गतका, मणिपुर का थांग-ता, केरल का कलारीपयट्टू, महाराष्ट का मलखंभ और योगासन शामिल हैं। इसके अलावा जो खेल पहले से आयोजित होते आ रहे हैं। उनमें एथेलेटिक्स, बॉस्केटबाल, वॉलीबाल, हॉकी, कबड्डी, तैराकी, शूटिंग, फुटबॉल, खो-खो, रेसलिंग, जुडो, जिम्नास्टिक, साइकिलिंग, हैंडबॉल, तीरंदाजी, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, वेट लिफ्टिंग, बॉक्सिंग शामिल हैं।
विज्ञापन

बाक्स
इसलिए शुरू की गई खेलो इंडिया यूथ गेम्स
खेलो इंडिया यूथ गेम का आयोजन खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए किया गया है। इस स्कीम के तहत सभी चयनित खिलाड़ियों को सालाना नकद इनाम दिए जाते हैं, जिसे वो अपनी तैयारी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम का उद्देश्य देश में युवाओं के बीच खेल की संस्कृति को बनाये रखना है। इसके साथ ही स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों के हुनर को और तराशने के उद्देश्य से इस स्कीम की शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स पंचकूला में होगी। अभी तक इसकी तारीख चार से 15 जून है। खेलों में भाग लेने के लिए ऑनलाइन किए गए हैं। आवेदन के बाद एसोसिएशन टॉप खिलाड़ी को सेलेक्ट करता है। उसके बाद खिलाड़ी इसमें भाग ले सकता है।
-राजेद्र गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed