फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Khel Mahakumbh: 530 showed talent in 22 sports

खेल महाकुंभ : 22 खेलों में 530 ने दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Khel Mahakumbh: 530 showed talent in 22 sports
- राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए जिला स्तर पर कराए गए मुकाबले
विज्ञापन

-सुबह सात बजे से दोपहर तक चले कई खेल स्पर्धाओं के ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों के चयन के लिए सोमवार को जिला स्तर पर ट्रायल हुए। इसमें 22 खेलों में हिस्सा लेने को 530 खिलाड़ी पहुंचे। इन खिलाड़ियों के खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के कोच व स्कूलों के पीटीआई, डीपी ने ट्रायल लिए। सुबह सात बजे से शुरू हुई ट्रायल की प्रक्रिया दोपहर बाद तक चली। नौ बजे से भीषण गर्मी व तेज धूप होने पर भी खिलाड़ियों का हौसला कम न हुआ बल्कि वह राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में चयन को पूरा जोर लगाते दिखे।
ट्रायल प्रक्रिया के दौरान जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने निरीक्षण पर रहीं। शिल्पा गुप्ता ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के 22 खेलों में हिस्सा लेने के लिए 530 खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचे। इनमें क्रिकेट के स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल जगाधरी और स्विमिंग के संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल में ट्रायल हुए। अन्य 20 खेलों में आरचरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, साइकिलिंग, तलवारबाजी, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, हॉकी, जूडो, कबड्डी, टेनिस, शूटिंग, टेबल टेनिस, कुश्ती, भारोत्तोलन, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, ताइक्वांडो के ट्रायल तेजली खेल परिसर में कराए गए, जो खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के सरकारी कोचों व स्कूलों के पीटीआई व डीपी ने लिए। क्रिकेट के ट्रायल खेल विभाग से सेवानिवृत्त उपनिदेशक एवं क्रिकेट कोच रहे परमिंद्र सिंह व जसपाल सिंह की अगुवाई में हुए।
विज्ञापन

साइकिलिंग, आरचरी, हैंडबॉल में कम आए खिलाड़ी-
साइकिलिंग, आरचरी, हैंडबॉल जैसे खेलों में नाम मात्र खिलाड़ी ट्रायल देने आए, उनके भी ट्रायल लिए गए। शिल्पा गुप्ता ने कहा कि प्रयास रहा कि अधिक से अधिक संख्या में खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में हिस्सा लेने का मौका दिया जाए। इसी के तहत कयाकिंग-केनोइंग व रोइंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स को छोड़ खेल महाकुंभ के अन्य 22 खेलों में ट्रायल के जरिए खिलाड़ियों के नाम दर्ज किए गए। ट्रायल से चुने गए खिलाड़ियों के नाम संबंधित कोच देंगे, जिसे राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में खेलने के लिए प्रस्तावित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed