फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kataria stream the philosophy of Saraswati

कटारिया ने सरस्वती की जलधारा के किए दर्शन

Sat, 30 May 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Sat, 30 May 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया शनिवार को मुगलवाली गांव पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने यहां सरस्वती नदी की खुदाई के दौरान निकली जलधारा की पूजा-अर्चना की और जल का आचमन किया। उन्होंने कहा कि वे हर हालत में सरस्वती नदी की जलधारा को उसके मुकाम तक पहुंचाएंगे।

सांसद ने कहा कि उन्होंने केंद्र में हरियाणा की संस्कृति और सरस्वती नदी से जुड़े मोहनजोदड़ो कालीन छह हजार वर्ष पूर्व के दस्तावेज सौंपे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले कुरुक्षेत्र की रैली में सरस्वती का मुद्दा ध्यान में लाया था। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही इस पर कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस कार्य में केंद्रीय मंत्री उमा भारती, अरुण जेटली और महेश शर्मा रुचि ले रहे हैं। सांसद ने कहा कि उमा भारती ने नदी के महत्व पर संसद में प्रकाश डाला और नदी के उत्थान के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि 1999 में सरस्वती शोध संस्थान के अध्यक्ष दर्शन लाल जैन ने उन्हें संसद में सरस्वती नदी के उद्गम स्थल को खोजे जाने तथा नदी के उत्थान  की आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया था। इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. सतबीर सिंह सैनी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दाता राम सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed