फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Karate player Yogesh shines at the national level at a young age

Yamuna Nagar News: छोटी उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर चमके कराटे खिलाड़ी योगेश

Sat, 26 Sep 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 26 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Karate player Yogesh shines at the national level at a young age
कोच के साथ जीते पदक दिखाते कराटे खिलाड़ी योगेश। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। छोटी उम्र में कराटे के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए शहर के योगेश ने जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। अंडर-15 आयुवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर योगेश ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विकास नगर कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय योगेश राष्ट्रीय स्तर पर तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।
शहर के सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल की आठवीं कक्षा के योगेश जिला से राष्ट्रीय स्तर पर 15 से ज्यादा पदक अपने नाम कर चुके हैं। इन पदकों में दस स्वर्ण पदक शामिल हैं। कम उम्र में कराटे में महारत के साथ ब्राउन बेल्ट हासिल कर ली है। योगेश शहर की बामणिया कराटे एकेडमी से प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

कोच विकास बामणिया का कहना है कि योगेश अपने खेल के प्रति बेहद गंभीर व समर्पित हैं। उनका समर्पण उसे अन्यों से अलग बनाता है। यही कारण है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर पांच स्वर्ण पदक जीत चुका है। अब वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करने के लक्ष्य के साथ तैयारी कर रहे हैं। योगेश का कहना है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता जीतकर ब्लैक बेल्ट हासिल करना चाहते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर देश के लिए पदक जीतना लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ी की उपलब्धियां
-11वीं जिला कराटे चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक
-हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक
-12वीं जिला कराटे चैंपियनशिप 2024 में स्वर्ण पदक
-हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2024 में स्वर्ण पदक
-प्रोफेशनल कराटे लीग नेशनल लेवल 2024 में स्वर्ण पदक
-हरियाणा स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक
-नौवीं वूडो नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक
-हरियाणा ओपन कराटे चैंपियनशिप 2022 में कांस्य पदक
-ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2023 में कांस्य पदक
-हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2023 में कांस्य पदक
-हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2025 में कांस्य पदक
-पहली इंटर डोजे कराटे चैंपियनशिप 2024 में स्वर्ण पदक
-दूसरी इंटर डोजे कराटे चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक
-पहली एसजेकेआई इंटर डोजे चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed