{"_id":"675361549e2244c828091f06","slug":"karate-player-sanju-ranked-16th-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-129503-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कराटे खिलाड़ी संजू का 16 वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कराटे खिलाड़ी संजू का 16 वां स्थान
विज्ञापन
जगाधरी। नॉर्थ-ईस्ट जॉन इंटर यूनिवर्सिटी कराटे महिला पुरुष चैंपियनशिप गेम्स में शहर की खिलाड़ी संजू ने अपने टॉप 16 में स्थान बनाया है। संजू ने आयु भार वर्ग-55 किलोग्राम में यह सफलता प्राप्त की है। अब संजू रोहतक में होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लेगी। संजू इस प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। खिलाड़ी संजू ने बताया कि वह बमणिया अकादमी में पांच साल से कराटे का प्रशिक्षण ले रही है। बमणिया अकादमी के कोच और संस्थापक विकास बमणिया ने बताया कि खिलाड़ी संजू कई वर्ष से कराटे प्रशिक्षण ले रही है। उन्होंने बताया कि जिले से केवल एक ही महिला खिलाड़ी का चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हुआ है। इससे पहले इंटर कॉलेज और इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भी संजू स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी है। वह अब नॉर्थ ईस्ट जोनल यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में भी टॉप 16 खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही।
संजू की सफलता से कराटे खिलाड़ियों में भारी उत्साह है। विकास बमणिया ने बताया कि अकादमी में संजू को सम्मानित किया जाएगा।
संजू ने कहा कि आगामी प्रतियोगिता के लिए वह कड़ी मेहनत कर रही है, ताकि वह पदक जीतकर जिले के नाम रोशन कर सके।
इस दौरान अकादमी में पहुंचने पर संजू का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कोच, प्रशिक्षक व खिलाड़ियों ने संजू को बधाई दी।