फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kapalmochan-Sadhaura road will be renovated before the fair

Yamuna Nagar News: मेले से पहले कपालमोचन-साढौरा रोड का किया जाएगा नवीनीकरण

Sat, 05 Jul 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 05 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kapalmochan-Sadhaura road will be renovated before the fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नवंबर में कपालमोचन में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय मेला में पंजाब समेत अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं को इस बार टूटी सड़क पर हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। कपालमोचन से साढौरा तक सड़क का नवीनीकरण किया जाएगा। िस पर करीब चार करोड़ 87 लाख रुपये खर्च होंगे। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि अक्तूबर में काम कर लिया जाएगा। कपालमोचन से साढौरा वाया मछरौली सड़क की लंबाई करीब 14 किलोमीटर है। कपालमोचन से लेकर साढौरा तक मिल्क खास, मोहड़ी, मछरौली, भवानीपुर, नागलपत्ती, ताहरनपुर खुर्द, मियांपुर, साधुगढ़, परभौली, बुर्ज जामनावाला, उधमगढ़, शामपुर, नोशहरा, बड़ा मारवा, समेत अन्य गांवों के लोगों का आना जाना है। काफी समय से सड़क की हालत खराब है। सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। मरम्मत करने के बाद फिर से सड़क टूट जाती है। जिससे लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। टूटी सड़क पर आए दिन कोई न काेई हादसा होता भी रहता है, जिसमें लोग चोटिल हो रहे हैं। हर साल नवंबर माह में कार्तिक पूर्णिमा पर कपालमोचन में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पांच दिवसीय राज्यस्तरीय मेला लगता है। जिसमें पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व पूरे हरियाणा से करीब आठ लाख श्रद्धालु आते हैं। पंजाब, चंडीगढ़ से आने वाले ज्यादातर श्रद्धालु साढौरा से होते हुए कपालमोचन मेला में अपने वाहनों व रोडवेज बसों से पहुंचते हैं।
मेला शुरू होने से पहले हर बार सड़क की मरम्मत करानी पड़ती है जिस पर काफी खर्च होता है। श्रद्धालुओं व आसपास के गांवों की परेशानी को देखते हुए पीडब्ल्यूडी नारायणगढ़ ने सड़क को बनाने का निर्णय लिया। सड़क बनने से कई साल के लिए लोगों की परेशानी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

कपालमोचन से साढौरा वाया मछरौली रोड बनाने के लिए एजेंसी का टेंडर रिसीव हो गया है। अगले सप्ताह फाइनेंशियल बिड की जांच होगी। इसी माह एजेंसी को वर्क अलॉट हो जाएगा। 15 से 30 अक्तूबर तक सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। -अमित मलिक, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी नारायणगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed