{"_id":"6727d70ac597ac04b3019968","slug":"kapalmochan-fair-complex-will-be-divided-into-four-sectors-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-127863-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेला परिसर चार सेक्टरों में बंटेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेला परिसर चार सेक्टरों में बंटेगा
Mon, 04 Nov 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 04 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कपालमोचन मेले की तैयारियों को प्रशासन ने अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मेले की सुरक्षा के लिए खास तरह का खाका तैयार किया गया है। इस बार मेले की सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक की गई है। मेला परिसर को चार सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर पुलिस अधिकारी को तैनात किया जाएगा।
आगामी 11 नवंबर से कपालमोचन मेले की शुरुआत होगी। मेले में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और यूपी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। अनुमान है कि सात लाख से अधिक श्रद्धालु मेले में पहुंचेंगे। जिसे देखते हुए मेला क्षेत्र में तीनों सरोवरों, श्री बद्रीनारायण मंदिर, श्री केदारनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। सुरक्षा को देखते हुए भी तैयारी पूरी हो चुकी है।
मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। सभी कैमरों को एक कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे से भी मेला परिसर में हर समय नजर रखी जाएगी। सुरक्षा को देखते हुए मेला परिसर को चार सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस सेक्टर अधिकारी तैनात होगा। एसपी राजीव देसवाल ने कहा कि मेले की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। मेले में सुरक्षा को देखते हुए हर संभव तैयारी की जा चुकी है। जल्द ही पुलिस डयूटी भी तैनात कर दी जाएगी।