{"_id":"687a9a6e4eada63bb50431f2","slug":"kanwar-yatra-the-increasing-number-of-shiva-devotees-is-making-the-journey-special-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-141008-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : शिवभक्तों के बढ़ते कदम यात्रा को बना रहे खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : शिवभक्तों के बढ़ते कदम यात्रा को बना रहे खास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हर साल की तरह इस बार भी शिवभक्तों में कांवड़ यात्रा के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। भगवान शिव के भक्त जुनून, साज-सज्जा से सजी कांवड़ और गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में भक्तों के बढ़ते कदम इस पवित्र यात्रा को और भी खास बना रहे हैं।
कांवड़ यात्रा में बड़ों से लेकर छोटे बच्चे भी हिस्सा बन रहे हैं। पुलिस की तरफ से यात्रा सुदृढ़ रखने के लिए नाके भी लगाए गए हैं। जगह-जगह लगे नाकों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। ऐसे में कांवड़ यात्रा के दौरान जिला पुलिस न केवल सुरक्षा का कवच प्रदान कर रही है बल्कि जरूरत पड़ने पर कांवड़ियों को कंधों पर कांवड़ रखने का सहारा भी दे रही है। अगर कोई कांवड़िया अकेले यात्रा कर रहा है और उसे अपनी कांवड़ के लिए सहारे की जरूरत पड़ती है, तो पुलिसकर्मी उनकी सहायता कर रहे हैं। श्रद्धा और परंपरा के अनुसार कांवड़िये अपनी कांवड़ को जमीन पर नहीं उतारते। ऐसे में पुलिस का यह कदम उनकी श्रद्धा का सम्मान है।
शिविरों में लगे डीजे पर थिरक रहे कांवड़िये
जिस राह से कांवड़ यात्रा गुजर रही है, वहां पर शिव भक्तों की तरफ से शिविर भी लगाए गए हैं। इनमें रात को ठहरने से लेकर खाने-पीने की पूरी व्यवस्था है। इसके अलावा पंडालों में डीजे भी लगे हैं जिनमें भगवान शिव के भजन चल रहे हैं, इन्हीं भजनों पर शिव भक्ति में खोये हुए कांवड़िये भी खूब थिरकते नजर आ जाएंगे।