फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   kanwar yatra, heavy vehicle ban

शिवरात्रि तक जिले में भारी वाहनों की इंट्री बंद

Wed, 17 Jul 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
kanwar yatra, heavy vehicle ban
जगाधरी रोड पर कांवड़ियों के लिए लगाया गया शिविर। - फोटो : YAMUNA NAGAR
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने मास्टर प्लान लागू कर दिया है। इसके तहत शिवरात्रि तक जिले में भारी वाहनों की इंट्री पर रोक लगा दी है। नेशनल और स्टेट हाईवे पर ढील रहेगी और कांवड़ियों के लिए अलग से लेन बनाई जाएगी। शहर के बीच से निकलने वाले पुराने नेशनल और स्टेट हाईवे पर भी भारी वाहनों और कॉमर्शियल वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। व्यवस्था को लागू करने के लिए डीएसपी हेडक्वार्टर सुभाष चंद को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। बुधवार को एसपी ने मास्टर प्लान में शामिल सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी और अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यह होगी व्यवस्था : एसपी ने जिले को छह सेक्टरों में बांटा गया है। जहां 22 राइडर, 17 नाके, छह डीएसपी, सात पीसीआर, नौ एंबुलेंस, चार फायर ब्रिगेड, चार रिकवरी वैन तथा 250 से अधिक जवान तैनात होंगे। कांवड़ियों की वेशभूषा में 20 जवान होंगे, जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

किसको क्या जिम्मेदारी : डीएसपी रैंक के अधिकारी को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसमें डीएसपी कुशल पाल सेक्टर-1, डीएसपी सुभाष चंद सेक्टर-2, डीएसपी देशराज सेक्टर-3, डीएसपी सुधीर तनेजा सेक्टर-4, डीएसपी प्रदीप कुमार सेक्टर-5 तथा डीएसपी अशीष चौधरी सेक्टर-6 के एरिया को देखेंगे। इन अधिकारियों पर संबंधित एरिया की पूरी जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 राइडर के नए प्वाइंट्स : राइडर एक को सहारनपुर-यमुनानगर बार्डर से दुसान गांव तक, राइडर-2 दुसानी गांव से खजूरी मोड़ तक, राइडर-3 खजूरी मोड़ से विश्वकर्मा चौक तक, राइडर-4 विश्वकर्मा चौक से औरंगाबाद तक, राइडर-5 औरंगाबाद से पूर्व टोल प्लाजा दामला तक, राइडर-6 पूर्व टोल प्लाजा दामला से इंजीनियरिंग कॉलेज रादौर तक, राइडर-7 इंजीनियरिंग कॉलेज रादौर से सांगीपुर तक, राइडर-8 (विश्वकर्मा चौक से आईटीआई चौक तक), राइडर-9 (आईटीआई चौक से बस स्टैंड जगाधरी तक), राइडर-11 (रक्षक विहार से भंभौली तक), राइडर-12 (भंभौली से कलावड़ टी प्वाइंट तक), राइडर-13 (रक्षक विहार से गुलाब नगर चौक व महलांवली तक), राइडर-14 (गुलाब नगर चौक से बिलासपुर तक), राइडर-15(कलानौर से बहरामपुर चौक तक वाया कैत मंडी), राइडर-16( बहरामपुर चौक से बस स्टैंड जगाधरी तक), राइडर-17 (खजूरी मोड से टोडरपुर तक), राइडर-18 (टोडरपुर से एमटी करेहड़ा तक), राइडर-19(एमटी करेहड़ा से गुमथला राव तक), राइडर-20(टी प्वाइंट शादीपुर से वाया खुर्दी, अलाहर तक), राइडर-21(नया बाईपास कलानौर से औरंगाबाद तक) तथा राइडर-22(औरंगाबाद से गुरुद्वारा कैल मोड तक) तैनात रहेगी।
यहां लगाए जाएंगे 17 नाके
नाका मार्ग का नाम
कलानौर - (सहारनपुर-यमुनानगर रोड) नया बाईपास।
टी प्वाइंट खजूर मोड - (सहारनपुर-यमुनानगर रोड)।
विश्कर्मा चौक- (रादौर बाईपास)।
टी प्वाइंट रोड छप्पर- रादौर-यमुनानगर (नया बाईपास)।
नाका सांगीपुर- कुरुक्षेत्र-यमुनानगर रोड।
बस अड्डा चौक, छप्पर- अंबाला-जगाधरी रोड।
गुरुद्वारा साहिब कैल के पास- नया बाईपास (कैल-कलानौर)।
नाका दादूपुर-नलवी नहर पुल कैल- जगाधरी-अंबाला मार्ग से नहर के साथ जो नया रास्ता जेल की तरफ आता है।
बाईपास चौक पाबनी रोड- सरांवा-जगाधरी मार्ग।
नहर पुल चौक जगाधरी जेल के पास- जगाधरी-बिलासपुर मार्ग।
नाका टी प्वाइंट अंबाला रोड- जगाधरी-छछरौली मार्ग पर।
अग्रसैन चौक- पुराना सहारनपुर रोड।
रक्षक विहार- अंबाला-जगाधरी रोड।
नाका टी प्वाइंट पाबनी तलाकौर रोड- जगाधरी-सरांवा मार्ग।
ककड़ौनी गांव के पास- बिलासपुर-साढौरा रोड।
शिव चौक, बिलासपुर- जगाधरी-बिलासपुर-साढौरा रोड।
एमएल वर्मा चौक, छछरौली- जगाधरी-छछरौली रोड।
25 से 30 जुलाई तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध : वहीं 25 से 30 जुलाई तक भारी वाहनों का शहर के अंदर प्रतिबंध रहेगा। प्रोटोकॉल के अनुसार लकड़ी लेकर आने वाले वाहन (ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक, फोरव्हीलर व टाटा मैजिक आदि) पर प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई वाहन प्रवेश करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जिला सचिवालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
उत्तराखंड में ये मार्ग तय किए गए : हरियाणा-पंजाब, चंडीगढ़ से गंगोत्री यमुनोत्री जाना वाले यात्री पांवटा साहिब, विकास नगर, यमुना ब्रिज, डामटा होकर जाएंगे। इसी तरह केदारनाथ, बद्रीनाथ व हेमकुंड जाने वाले यात्री पांवटा साहिब, हरबर्टपुर देहरादूर, भानिवाला नटराज चौक से होकर जाएंगे।

कांवड़ यात्रा को लेकर पूरे बंदोबस्त कर लिए गए हैं। इसके लिए छह सेक्टर बनाए गए हैं जिनकी कमान डीएसपी रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है। इसके अलावा 20 जवान ऐसे होंगे जो कांवड़ियों की वेशभूषा में होंगे।
- कुलदीप सिंह यादव, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed