फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kamal became the head of the contracted health workers union

Yamuna Nagar News: कमल बने अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रधान

Sun, 23 Jun 2024 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Jun 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Kamal became the head of the contracted health workers union
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक नागरिक अस्पताल में सीएमओ कार्यालय के सभागर में सम्मेलन हुआ। इस दौरान संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया कर कमल शर्मा को जिलाध्यक्ष चुना गया।
मुख्य वक्ता संघ के राज्य अध्यक्ष मुनीष कुमार रहे। भारतीय मजदूर संघ की तरफ से राज्य उपाध्यक्ष नरेश बालू, यमुनानगर जिलाध्यक्ष मोहन गौरी, जिला महामंत्री राज ठाकुर और रिटायर्ड कर्मचारी प्रकोष्ठ से रोशन लाल शर्मा शामिल हुए। इस दौरान नई जिला कार्यकारिणी में सुमित ऋषि को जिला सचिव (महामंत्री) नियुक्त किया।
विज्ञापन

वहीं वीर सिंह और प्रिंस बिलासपुर को जिला उपाध्यक्ष, प्रकाश कौर को जिला कोषाध्यक्ष, शालू रानी को जिला सह कोषाध्यक्ष, राज ठाकुर को जिला संगठन मंत्री, गुरजीत को कार्यालय सचिव, नरेश कुमार को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। सन्नी, नितिन शर्मा पीएचसी, राहुल, रोहित सीएचसी, दीपक सीएचसी, रवि सीएचसी को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की नई संगठनिक जिला टीम ने अधिवेशन में आगामी रणनीति बनाई। वहीं उन्होंने सरकार से मांग की है कि कौशल रोजगार में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। सम्मान काम समान वेतन प्रदान कर सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए। कर्मचारियों के वेतन में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों के लिए संगठन आवाज उठाएगा। यदि सरकार उनकी अनदेखी करेगी तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed