{"_id":"69adf0dfe2a900c8f80cebe5","slug":"kalash-yatra-will-start-from-shrimad-bhagwat-katha-12-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-152526-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: श्रीमद्भागवत कथा 12 से , कलश यात्रा से होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: श्रीमद्भागवत कथा 12 से , कलश यात्रा से होगा शुभारंभ
Mon, 09 Mar 2026 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 09 Mar 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। बाबा बंसी वाले के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा एवं भंडारे का भव्य आयोजन 12 से 18 मार्च तक किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम जगाधरी रोड स्थित श्री लाल द्वार मंदिर में प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक आयोजित होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ 12 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। यह कलश यात्रा सुबह आठ बजे नगर खेड़ा मंदिर, यमुनानगर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री लाल द्वार मंदिर पहुंचेगी। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल होंगी।
अशोक कुमार गुप्ता, शशि भूषण गोयल, रवि प्रकाश, धनीराम गोयल और अतुल गोयल ने बताया कि कथा में प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य मिथलेश नंदन कौशिक प्रतिदिन श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत की महिमा और उसके आध्यात्मिक संदेशों से अवगत कराएंगे। कथा के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और भक्ति भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। प्रतिदिन शाम साढ़े छह बजे श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। संवाद