फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kajal had killed her mother and brother along with her cousin

Yamuna Nagar News: काजल ने ममेरे भाई संग की थी मां-भाई की हत्या

Tue, 25 Jun 2024 06:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 25 Jun 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Kajal had killed her mother and brother along with her cousin
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मां व भाई की हत्या कराने वाली काजल इसी साल 13 मई को 27 साल की हुई थी। उसकी मां मीना व छोटा भाई राहुल शादी करने का दबाव काजल पर बना रहे थे। काजल को यह सब पसंद नहीं था। वह आजाद रहते हुए अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जीना चाहती थी। वह लड़के की तरह अपनी दबंग जिंदगी जीती थी।
हमेशा टी-शर्ट, जेंट्स कमीज, जींस ही पहनती थी। यह बात मां व भाई को पसंद नहीं आई तो काजल ने अपने ममेरे भाई विश्वकर्मा मोहल्ला के 18 वर्षीय कृष के साथ मिलकर दोनों को हमेशा के लिए अपने रास्ते से हटा दिया। काजल ने कृष को लालच दिया था कि दोनों की हत्या करने के बदले उसे न केवल नानी का घर मिल जाएगा बल्कि वह उसे 50 हजार रुपये अलग से देगी।
विज्ञापन

कृष उसकी बातों में आ गया और इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दे दिया। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने काजल काे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं कृष को भी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल काजल की नानी बबली का शांति कॉलोनी में घर है। काजल के एक मामा जयप्रकाश व उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। कृष इन्हीं का बेटा है। दूसरा मामा शिवम अलग रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष काफी समय से अपने चाचा शिवम के साथ ही रहता है। बबली की मीना के अलावा एक अन्य लड़की किरण है, जो शादीशुदा है। बबली ने अपनी मौत से पहले अपने घर का वारिस काजल की मां मीना को बना दिया था। कृष इस बात की रंजिश रखता था कि बबली ने घर का वारिस मीना को बना दिया। उसे इस बात का डर था कि मीना इस घर को अपने नाम न करवा ले।
वहीं घर का वारिस बनाए जाने से शिवम व किरण भी नाराज थे। इसलिए दोनों की मीना से बोलचाल बंद थी। उधर पिछले साल काजल भी घर से कहीं चली गई थी। कुछ समय बाद वह लौट आई थी। काजल की बढ़ती उम्र को देख कर मां व भाई उस पर शादी करने का दबाव बना रहे थे, जबकि वह मना कर देती थी। साथ ही उन्हें काजल का पहनावा बिल्कुल भी पसंद नहीं था। वह हमेशा उसे टोकते थे।
यह काजल को बिल्कुल भी पसंद नहीं था। वहीं काजल भाई राहुल का रिश्ता भी अपनी एक सहेली से ही कराना चाह रही थी कि कोई अन्य लड़की उसके साथ ज्यादा हस्तक्षेप न करे। काजल मां व भाई से अलग घर के ऊपर बने कमरे में अकेली रहती थी। इंस्टाग्राम पर काजल ने वीआईपी नवाब के नाम से आईडी बना रखी है।
इस पर काजल के जितने भी वीडियो अपलोड हैं उन सब में उसने लड़कों की तरह ही कपड़े पहने हुए हैं। वहीं सोमवार को मीना व राहुल के शवों का पोस्टमार्टम पुलिस ने कराया। पोस्टमार्टम हाउस पर शव लेने के लिए मीना का भाई शिवम व बहन किरण पहुंची थी।
कृष ने गला घोंटा, काजल ने पकड़े पांव
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि काजल व कृष ने हत्या की योजना पहले ही बना ली थी। काजल ने रविवार सुबह कृष को घर में बुलाया। उन्होंने पहले मीना को मारा। उसके सिर पर किसी चीज से वार किया। इसके बाद कृष ने कपड़े से उसका गला घोंट दिया। वहीं काजल ने मां के पांव पकड़ रखे थे। तभी बाहर से भाई राहुल भी आ गया। इससे पहले की राहुल कुछ समझ पाता कृष ने उसके सिर पर वार किया और फिर गला घोंट दिया। काजल ने उसके पांव दबाकर रखे। इसके बाद दोनों ने घर में रखा सामान जमीन पर बिखेर कर लूट व हत्या दिखाना चाहा। हत्या के बाद कृष निकल गया और काजल घर में ही बैठी रही। काजल दोपहर को बाजार चली गई। साथ ही वह अपनी मां का मोबाइल भी लेकर गई। मां के मोबाइल से उसने अपने पास जूस लाने का मैसेज किया, ताकि पुलिस को लगे की यह मैसेज घर से काजल को किया गया था।


मीना व राहुल की हत्या काजल ने अपने ममेरे भाई कृष के साथ मिलकर करवाई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। काजल को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। मीना व राहुल के शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि हत्या से पहले उन्हें जहर या बेहोशी की दवा तो नहीं दी गई थी। -जगदीश चंद्र, थाना प्रभारी शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed