{"_id":"57016a424f1c1b7129c8117f","slug":"kabaddi-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन 16 टीमों के बीच हुए रोचक मुकाबले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन 16 टीमों के बीच हुए रोचक मुकाबले
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी
- फोटो : yamunanagar
यमुनानगर। हरियाणा टाइगर क्लब की ओर से जगाधरी के मिल्ट्री ग्राउंड में कराई जा रही छठी सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुषों की टीमों के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में देर शाम फतेहगढ़ साहिब और जींद के बीच सेमिफाइनल मुकाबला हुआ।
रविवार सुबह प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बतौर मुख्यतिथि पंजाब स्टेट इंडस्ट्री डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन अमरजीत सिंह मंगी ने शिरकत की। प्रतियोगिता में हरियाणा व पंजाब की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। पहला मैच कैथल और सोनीपत के बीच हुआ। इसमें कैथल ने जीत हासिल की। अमरजीत सिंह मंगी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज में इस तरह के खेलों का होना जरूरी है।
युवा खेलों में हिस्सा लेकर स्वस्थ्य रह सकते हैं और अच्छा भविष्य बना सकते हैं। प्रतियोगिता के दौरान शाम के समय बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल और सीपीएस श्याम सिंह राणा पहुंचे। विस स्पीकर ने कहा कि हम खेलों से आपसी भाईचारे के साथ संघर्ष करना सीखते हैं। कबड्ड़ी पुराना खेल है, इसे बढ़ावा मिलना चाहिए। दूसरे दिन पंजाब व हरियाणा की टीमों के बीच हुई रोचक मुकाबले देखने के लिए सैकड़ों लोग जुटे दिखाई दिए। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाकर भी लोगों का मनोरंजन किया गया। इस मौके पर क्लब प्रधान राय सिंह, महासचिव एडवोकेट कर्मबीर बूटर, मदन शर्मा, अवतार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।