फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jyoti Kalash Yatra welcomed with flower shower

Yamuna Nagar News: ज्योति कलश यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत

Sun, 15 Dec 2024 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Jyoti Kalash Yatra welcomed with flower shower
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अखिल भारतीय गायत्री परिवार हरिद्वार के तत्वावधान में संचालित देशव्यापी अखंड दिव्य ज्योति कलश यात्रा का रविवार को सरोजिनी काॅलोनी के लक्ष्मी नगर व गांधी नगर में पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने अखंड दिव्य ज्योति के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर यात्रा के साथ चल रहे गायत्री शक्तिपीठ के पदाधिकारियों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अखंड दिव्य ज्योति कलश रात्रि विश्राम यमुनानगर के गायत्री शक्तिपीठ पर रहेगा। जहां पर अखंड दिव्य ज्योति कलश यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत व 551 दीप जलाकर दीप यज्ञ किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर सत्संग भजन का भी आयोजन होगा ताकि पूरा वातावरण भक्तिमय हो सके। विदित है कि 1926 से जल रही अखंड ज्योति के 100 वर्ष पूर्ण होने जा रहे है। इसी उपलक्ष्य में पूरे देश में अखंड दिव्य ज्योति को यात्रा करवाई जा रही है। इसके के चलते अखंड दिव्य ज्योति की यमुनानगर जिले में यात्रा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखंड दिव्य ज्योति कलश यात्रा के माध्यम से गायत्री परिवार ने समाज में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस अवसर पर जिले के यात्रा के संयोजक रविंद्र राणा, अशोक कुमार, बलदेव बालियान, बृजपाल, रामपाल, वेदपाल, रमेश राणा, डाॅ. जय मुठलानी, धनंजय शर्मा, देवता सिंह, ईश्वर सांगवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed