फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Joint Corporation Commissioner Neelam examined the arrangements of night shelters

Yamuna Nagar News: संयुक्त निगम आयुक्त नीलम ने रैन बसेरों की जांची व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Joint Corporation Commissioner Neelam examined the arrangements of night shelters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। संयुक्त निगम आयुक्त नीलम मेहरा ने शहर में बनाए गए रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरों में व्यवस्थाएं जांची। रैन बसेरे में आने वाले लोगों के रजिस्टर की बारीकी से जांच की। रैन बसेरों की सफाई व्यवस्था, रजाई, बिस्तरों व अन्य व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की। उन्होंने मौके पर तैनात कर्मचारियों से रैन बसेरों में आराम करने वाले सभी लोगों को पूरा रिकॉर्ड रखने, रोजाना सफाई करने व बिस्तरों को साफ सुथरा रखने व अन्य व्यवस्थाएं बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि रैन बसेरों में आने वाले लोगों को आराम करने के लिए बेहतर सुविधा प्रदान करें। कंपकंपाती ठंड में कोई भी भिक्षुक, बेसहारा व्यक्ति सड़कों पर न सोए।

संयुक्त निगम आयुक्त नीलम मेहरा सबसे पहले निगम के टीएफआई गोपाल बक्शी के साथ अचानक जगाधरी बस स्टैंड के पास बनाए गए रैन बसेरे में पहुंची। यहां उन्होंने सबसे पहले रैन बसेरों में लगे रजिस्टर की जांच की। साथ ही रैन बसेरों में आराम कर रहे लोगों से बातचीत की। रैन बसेरों में आराम कर रहे लोगों का हाल चाल पूछा और निगम द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। इस दौरान आराम कर रहे लोग संतुष्ट नजर आए। उन्होंने संयुक्त निगम आयुक्त नीलम मेहरा को बताया कि निगम द्वारा रैन बसेरों में बिस्तरों, रजाईयों की अच्छी व्यवस्था की गई है। कंपकंपाती ठंड में वे यहां आराम से सोते हैं। संयुक्त निगम आयुक्त नीलम मेहरा ने रैन बसेरों में तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए कि रोजाना रैन बसेरों की सफाई की जाए। बिस्तरों को रोजाना साफ कर दोबारा लगाया जाए। लाइट व्यवस्था बेहतर हो। किसी भी व्यक्ति को रैन बसेरों में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसका पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सर्द रातों में खुले आसमान के नीचे सोने वाले लोगों के लिए नगर निगम द्वारा रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है। कोई भी खुले आसमान के नीचे न सोए। इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


रैन बसेरों में 120 लोगों के सोने की व्यवस्था -

ट्विनसिटी में भिखारी और बाबा किस्म के लगभग सौ के करीब लोग हैं। जो खुले आसमान के नीचे रहते है। सर्दी के मौसम में प्रशासन की ओर से इनके लिए जगाधरी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पुराना तांगा स्टैंड के पास व संत निरंकारी भवन के सामने सुलभ शौचालय के ऊपर व यमुनानगर बस स्टैंड के पास रैन बसेरों की व्यवस्था की हुई है। जहां महिलाओं और पुरुषों के आराम करने के लिए अलग अलग व्यवस्था की गई है।इनमें लगभग 120 से लोगों के सोने के लिए गर्म कंबल, रजाई, बिछोना, बिस्तर और अन्य व्यवस्था की हुई है। कोई भी व्यक्ति सड़कों पर न सोए, इसके लिए समाजसेवी संस्थाएं व निगम की टीमें लगी है। जो सड़क के किनारे, फुटपाथ या डिवाइडर पर सोने वाले लोगों को उठाकर रैन बसेरों में पहुंचाते है। आमजन से भी अपील की कि यदि उन्हें कोई भी बेसहारा व्यक्ति खुले में पड़ा मिले तो उसे रैन बसेरों में पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed