फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Job fairs will be organized in all sectors for unemployed youth

Yamuna Nagar News: बेरोजगार युवाओं के लिए सभी खंडों में लगेंगे रोजगार मेले

Wed, 17 Dec 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 17 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Job fairs will be organized in all sectors for unemployed youth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। उपायुक्त प्रीति ने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया (एसआईएस) की ओर से जिला रोजगार विभाग के सहयोग से जिले के प्रत्येक ब्लॉक में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। इन रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को मल्टीनेशनल कंपनियों में सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड जैसे पदों पर भर्ती का अवसर मिलेगा।

उपायुक्त ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को उनके क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बाहर जाने की जरूरत न पड़े। जिला रोजगार अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि ब्लॉक वाइज जॉब फेयर का शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। इसके तहत बीडीपीओ जगाधरी में 18 दिसंबर, बीडीपीओ व्यासपुर में 19 दिसंबर, बीडीपीओ रादौर में 22 दिसंबर, बीडीपीओ सरस्वती नगर में 23 दिसंबर, बीडीपीओ प्रतापनगर में 24 दिसंबर, बीडीपीओ छछरौली में 26 दिसंबर तथा बीडीपीओ साढौरा में 29 दिसंबर को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक रोजगार मेला लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के 10वीं व 12वीं पास युवा भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया के तहत इंटरव्यू और शारीरिक दक्षता परीक्षण लिया जाएगा। चयनित युवाओं को एक माह की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके बाद उन्हें सीधे कंपनी में नियुक्ति दी जाएगी। शारीरिक मानकों में न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर तथा छाती 80 से 85 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। युवाओं को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की फोटो प्रति, आधार कार्ड और तीन पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे। जिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed