फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   JMIT and TIMT first in Hackathon

Yamuna Nagar News: हैकाथॉन में जेएमआईटी और टीआईएमटी प्रथम

Sun, 18 Oct 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
JMIT and TIMT first in Hackathon
एमएलएन कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे प्रतिभागी। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में हुई अंतर-महाविद्यालय हैकाथॉन प्रतियोगिता हैकऑर्बिट में जेएमआईटी और टीआईएमटी की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में बीसीए, बीटेक और एमसीए पाठ्यक्रमों की 33 टीमों के 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विद्यार्थियों ने तकनीकी ज्ञान, रचनात्मक सोच और लगातार मेहनत के दम पर व्यावहारिक समस्याओं के समाधान से जुड़े प्रकल्प प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता दो चरणों में पूरी हुई। पहले चरण में छंटनी प्रक्रिया के बाद 33 टीमों में से 15 टीमों को अगले चरण के लिए चुना गया। इसके बाद चयनित टीमों ने अपने प्रकल्प निर्णायक मंडल के सामने प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों की तकनीकी समझ, समस्या सुलझाने की क्षमता और नए विचारों को व्यावहारिक रूप देने की योग्यता परखी गई। बीटेक और एमसीए वर्ग में जेएमआईटी की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। स्नातक वर्ग में टीआईएमटी की टीम प्रथम रही। एसडी कॉलेज अंबाला की टीम दूसरे और टीआईएमटी की एक अन्य टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता टीमों को क्रमशः 5100, 3100 और 2100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। पुरस्कार वितरण डॉ. विवेक शर्मा ने किया। निर्णायक मंडल में मिएंडर सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक डॉ. संदीप श्रीवास्तव और राजकीय महाविद्यालय छछरौली के डॉ. विशाल वर्मा शामिल रहे। प्रतियोगिता का संचालन टेक-नॉ-गीक क्लब की ओर से किया गया। इसकी तैयारी सेल्फ फाइनेंस कोर्सेज की विभागाध्यक्ष डॉ. नीति दरयाल के मार्गदर्शन में हुई। प्राचार्य डॉ. मनोहर गोयल के नेतृत्व में प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed