{"_id":"6a3d7b95f78746c4100a4273","slug":"jitendra-kumar-appointed-general-secretary-of-bkus-radaur-block-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-158453-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जितेंद्र कुमार बने भाकियू के रादौर ब्लॉक महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जितेंद्र कुमार बने भाकियू के रादौर ब्लॉक महासचिव
Fri, 26 Jun 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
गांव खजूरी में बैठक में हिस्सा लेते भाकियू के पदाधिकारी व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की ओर से गांव खजूरी में किसान बैठक का आयोजन किया गया। गांव खजूरी निवासी जितेंद्र कुमार को रादौर ब्लॉक का महासचिव नियुक्त किया गया।
बैठक पवन कुमार के निवास पर हुई, जिसकी अध्यक्षता भाकियू रादौर प्रधान अशोक डांगी ने की। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपराणा नंबरदार विशेष रूप से मौजूद रहे। भाकियू के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और किसानों की आवाज को अधिक प्रभावी ढंग से उठाने के लिए जिले के प्रत्येक गांव में कमेटियों का गठन किया जाएगा।
इसी कड़ी में विरेंद्र कुमार को गांव खजूरी का प्रधान बनाया गया। सुभाष गुर्जर ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन एक गैर-राजनीतिक संगठन है, जिसमें चुनाव नहीं बल्कि चयन की प्रक्रिया अपनाई जाती है। उन्होंने बताया कि संगठन राष्ट्रीय स्तर पर नरेश टिकैत, राकेश टिकैत और प्रदेश स्तर पर रतनमान के नेतृत्व में किसानों के हितों की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। यदि किसी कार्यालय में किसानों से सम्मानजनक व्यवहार न हुआ तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।