फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jind's Satish takes first place in boat racing

Yamuna Nagar News: किश्ती चालन में जींद के सतीश प्रथम

Sat, 13 Jun 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Jind's Satish takes first place in boat racing
विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते मुख्य अति​थि। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग हरियाणा की ओर से हथिनीकुंड बैराज के निकट पश्चिमी यमुना नहर की लिंक चैनल पर आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौरान आयोजित किश्ती चालन प्रतियोगिता में जींद के सतीश कुमार प्रथम, भिवानी के रोहित द्वितीय और झज्जर के अमित कुमार तृतीय रहे।
तैराकी प्रतियोगिता में झज्जर के अमित कुमार ने पहला, कैथल के शीशपाल ने दूसरा और सोनीपत के जयप्रकाश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में जिला राजस्व अधिकारी तरुण सहोता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर प्रतिभागियों को सम्मानित किया। सहोता ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय किसी व्यक्ति का जीवन बचाना सबसे बड़ी मानव सेवा है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अपने-अपने जिलों में टीम बनाकर नए लोगों को प्रशिक्षित करने और आपदा प्रबंधन के प्रति सदैव तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास और बेहतर नेतृत्व से ही बाढ़ जैसी आपदाओं का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शिविर में प्रदेशभर से 46 मास्टर ट्रेनर और 14 ट्रेनरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीआरएफ के अनुभवी प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को बाढ़, आग और भूकंप जैसी आपदाओं से निपटने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। मुख्य प्रशिक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि मोटर बोट संचालन, चप्पू से नाव चलाना, तैराकी और प्राथमिक उपचार सहित विभिन्न विषयों का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर यूएसएफसीआर चंडीगढ़ के हरिकृष्ण, आशु भारद्वाज, कैलाश राय, एफआरए संदीप सैनी, ताराचंद, राजपाल, राजमल, रमेश कुमार, राजेश, संजय राणा, जीत सिंह, सुशील कुमार, राकेश कुमार, जसबीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed