फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jewelry worth 2.5 lakh stolen from woman's suitcase in roadways bus

रोडवेज बस में महिला के सूटकेस से ढाई लाख के गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Jewelry worth 2.5 lakh stolen from woman's suitcase in roadways bus
यमुनानगर। पश्चिमी बंगाल के सिलीगुडी से अपने गांव नंदी खालसा लौट रही महिला के सूटकेस से चोरों ने करीब ढाई लाख के गहने चोरी कर लिए। चोरी की वारदात यमुनानगर से इंद्री जा रही रोडवेज की बस में हुई। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करनाल के इंद्री के गांव नंदी खालसा निवासी गुलशन देवी ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति प्रमोद एमजे राइस मिल सिलीगुडी (पश्चिमी बंगाल) में इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। वह अपने बच्चों व पति के साथ वहीं पर रहती है। वह वहां से अपने घर नंदी खालसा लौट रही थी। ट्रेन से रेलवे स्टेशन उतर कर वह बस स्टैंड पहुंची। बस स्टैंड से उसे नंदी खालसा के लिए बस पकड़नी थी। सुबह करीब सवा आठ बजे वह बस स्टैंड से इंद्री जाने वाली बस में बैठ गई। उसके पास एक सूटकेस व अन्य सामान था। जब बस रादौर रोड पर कैंप मोड़ के पास पहुंची तो उसके सूटकेस की चेन खुली मिली। जब उसने सूटकेस की जांच की तो उसके अंदर से उसके गहनों की पोटली गायब थी। पोटली में चांदी का कड़ा, चांदी की पायल, छह सोने की अंगूठियां, एक सोने का मंगलसूत्र, सोने की चेन व अन्य सामान था। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति उसके सूटकेस से सोने के गहने चोरी कर विश्वकर्मा चौक के पास उतर गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed