{"_id":"62d9bb89536475716c2565c9","slug":"jewelry-and-cash-worth-1-5-lakh-stolen-from-two-houses-yamuna-nagar-news-knl1154118174","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से डेढ़ लाख के गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से डेढ़ लाख के गहने और नकदी चोरी
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने बृजपुरी कॉलोनी व कैंप स्थित घरों को निशाना बनाकर डेढ़ लाख रुपये के गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बृजपुरी कॉलोनी निवासी महेंद्र गोयल ने बताया कि वह छह जुलाई को अपने परिवार सहित अपने बेटे के पास अहमदाबाद गया था। बुधवार देर शाम वह अहमदाबाद से घर लौटा। मेन गेट खोलकर जब उन्होंने घर में प्रवेश किया तो दरवाजे की चौखट टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो बेड खुला पड़ा था जिसके अंदर से चांदी के बर्तन गायब थे। इसके अलावा अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था। अलमारी के अंदर रखी सोने की चेन, एक घड़ी, 20 हजार की नकदी व अन्य सामान गायब था।
उधर, कैंप निवासी हिमांशू ने गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात को वह घर पर सोए हुए थे। सुबह जब उनकी आंख खुली तो कमरे में रखे तीन मोबाइल व उसका पर्स गायब मिला। पर्स में पांच हजार रुपये की नकदी थी। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।