फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jewelery, cash and goods worth two lakhs looted from three houses

Yamuna Nagar News: तीन घरों से दो लाख के गहने, नकदी और सामान उड़ाया

Thu, 28 Sep 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 28 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Jewelery, cash and goods worth two lakhs looted from three houses
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चोरों ने अलग अलग तीन घरों को निशाना बनाकर करीब दो लाख रुपये के गहने, नकदी व सामान चोरी कर लिया। तीनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोविंदपुरा निवासी हुकमी देवी ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 सितंबर को वह घर को ताला लगाकर अपनी बेटी सोनिया के घर गांव इंदरगढ़ गई थी। देर शाम जब वह वहां से घर पहुंची तो उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। जांच करने पर अलमारी के अंदर से एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक सोने की अंगूठी, दो चेनों की जोड़ी चांदी की, एलसीडी टीवी, आठ सूट, 25 हजार की नकदी व अन्य सामान गायब था।
विज्ञापन

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, आदर्श नगर कैंप निवासी सोमवती ने बताया कि वह कॉलोनी में ही एक मकान बना रहे हैं। शाम को वह वहां से काम निपटाकर घर आ गए। सुबह जब वह वहां गई तो उसने देखा कि उसके निर्माणाधीन मकान से सबमर्सिबल, स्टार्टर व अन्य सामान गायब था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भंभोल निवासी रविंद्र सिंह ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मौसा अमरजीत सिंह का घर द्वारकापुरी है। उसके मौसा अपने बच्चों समेत ऑस्ट्रेलिया में रहते है। वह उनके घर की देखरेख करता है। सुबह जब वह उनके घर को देखने आया तो उसका ताला टूटा हुआ था। कमरों व अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। जांच करने वहां से दो हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान गायब था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed