फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jewelery, cash and goods worth Rs 6 lakh stolen from four houses

Yamuna Nagar News: चार घरों से छह लाख के गहने, नकदी और सामान चोरी

Fri, 06 Oct 2023 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 06 Oct 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Jewelery, cash and goods worth Rs 6 lakh stolen from four houses
यमुनानगर। चोरों ने चार घरों को निशाना बनाकर करीब छह लाख रुपये के गहने, नकदी व सामान चोरी कर लिया। चारों मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सबलपुर निवासी अंजू बाला ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर के बरामदे में सोई थी। सुबह जब वह उठकर कमरे में गई तो वहां रखी पेटी का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर पेटी के अंदर से छह तोले के सोने के दो सेट, सोने की दो बालियां, दो अंगूठियां, माथे के टिक्के व अन्य गहने गायब था। यह सारे गहने उसके व उसकी जेठानी भागवंती के थे। उन्होंने अपने स्तर पर जांच की, लेकिन चोरों का पता नहीं चल पाया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। छप्पर थाना पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर, रूप नगर कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसकी डेयरी है। रात को वह अपने मकान की छत पर जाकर सो गया था। सुबह जब वह उठकर छत से नीचे आया तो उसके मकान के अंदर रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी के अंदर से 40 हजार रुपये की नकदी, सोने की बालियां, दो सोने की अंगूठियां व अन्य सामान गायब था। चोरी हुए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थे। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रेलवे कॉलोनी निवासी रीटा राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे वर्कशॉप में नौकरी करती है।उसके पति की 2016 में मौत हो गई थी। उसकी बेटी कनाडा में है। जबकि बेटा कुल्लू में काम करता है। वह सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपने क्वार्टर का ताला लगाकर अपनी नौकरी पर चली गई थी। दोपहर बाद जब वह घर आई तो उसने देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के अंदर से 40 हजार रुपये, सोने की चेन व रसोई से गैस सिलिंडर गायब था। फर्कपुर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। उधर, शिव नगर कॉलोनी निवासी मंजू यादव के घर से चोर इनवर्टर, गैस सिलिंडर, बाइक की आरसी, चेक बुक, पासबुक व दो एटीएम चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed