{"_id":"cad9b7c859804d42b34a369bc63d8b00","slug":"jeso-unleash-factional-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटबाजी की भेंट चढ़ा जेएसओ का अनशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुटबाजी की भेंट चढ़ा जेएसओ का अनशन
यमुनानगर
Updated Fri, 07 Feb 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजकां की छात्र इकाई जेएसओ की ओर से विद्यार्थियों की मांगों को लेकर शुरू
विज्ञापन
किया गया सात दिवसीय अनशन पार्टी की आपसी गुटबाजी के चलते तीसरे दिन ही
खत्म हो गया।
वीरवार को अनशन स्थल पर पार्टी सदस्यों का अनशन तुड़वाने के लिए हजकां के किसी बड़े नेता के बजाय इनेलो के यमुनानगर से विधायक दिलबाग सिंह पहुंचे। जिन्होंने अनशन पर बैठे छात्र इकाई के पदाधिकारियों को अनशन तोड़ने का आग्रह किया। इसके बाद अनशन खत्म कर दिया गया।
इनेलो विधायक द्वारा जेएसओ का अनशन तुड़वाने के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में जेएसओ का इनेलो में शामिल होने की चर्चा भी होती रही। जेएसओ जिला प्रधान तरुण शर्मा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर अनशन तोड़ने के लिए धमकाने का भी आरोप लगाया है।
शर्मा का कहना है कि बुधवार को पार्टी के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी आए और उन्हें अनशन तोड़ने के लिए कहने लगे। उनका कहना है कि यह पहला मौका था जब जेएसओ ने छात्रों की मांगों को लेकर अनशन का रास्ता अपनाया है। लेकिन पार्टी के कुछ लोग अपने फायदे के लिए उनका अनशन सफल न होने की जुगत में लगे थे, जो एक तरह से छात्रों की आवाज दबाने का कदम है, वहीं हजकां के अंबाला लोकसभा प्रभारी बलवान सिंह ठाकुर का कहना है कि उन्होंने किसी सदस्य को नहीं धमकाया है।
अनशन स्थल पर जाकर सिर्फ उन्हें फिलहाल अनशन तोड़ने की बात कही गई थी। अनशन स्थल पर गुरुवार को हजकां नेता कृपाल सिंह गिल और जगदेव सिंह जग्गा जरूर पहुंचे थे।
बुधवार की बैठक में भी उछला था मुद्दा
पार्टी के अभियान को लेकर बुधवार को अंबाला लोकसभा के प्रभारी बलवान सिंह ठाकुर द्वारा ली हजकां पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक में भी यह मुद्दा काफी उठा था। इसके बाद पहले बलवान सिंह अनशन स्थल पर पहुंचे थे तो बाद में पार्टी के वरिष्ठ नेता रमन त्यागी भी अनशन स्थल पर पहुंचे थे।
सत्र में मांगें उठाने का दिया आश्वासन
प्रधान तरुण शर्मा ने बताया कि विधायक दिलबाग सिंह ने अनशन तुड़वाने से पहले उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा। शर्मा का कहना है कि अगर विधायक ऐसा नहीं करते तो उनकी खिलाफ भी हम अनशन करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर देवेंद्र शर्मा, विशाल वर्मा, अनिश पलटा, अभिषेक वर्मा, मनदीप सिंह, सागर वोहरा, वरुण शर्मा, पुलकित गुप्ता, मनप्रीत सिंह, शुभम गुर्जर, शुभम इसमाइलपुर और धीरज मौजूद रहे।