फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   JCBs were used in two illegal colonies spread over 32 acres.

Yamuna Nagar News: 32 एकड़ में बनी दो अवैध कॉलोनियों में चली जेसीबी

Fri, 10 Oct 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 10 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
JCBs were used in two illegal colonies spread over 32 acres.
व्यासपुर में अवैध कॉलोनी में बनी सड़क को तोड़ती जेसीबी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। क्षेत्र में दो अनाधिकृत कॉलोनी को विकसित किया जा रहा था। इसमें हो रहे अवैध निर्माण को शुक्रवार को जिला नगर योजनाकार की टीम ने तोड़ने की कार्रवाई की। जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार अपने स्टाफ सहित, नायब तहसीलदार व्यासपुर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ मौके पर पहुंचे। 32 एकड़ में बनी सभी कच्ची सड़कों को तोड़ा गया।

राजेश कुमार ने बताया कि अवैध रूप से प्लाट बेचने वालों को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे। उन्होंने विभागीय आदेशों की पालना नहीं की। इसलिए जेसीबी की मदद से इसमें किए गए निर्माण को तोड़ दिया गया। डीटीपी ने लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति किसी अवैध कॉलोनी में कोई भी प्लाटॅ की खरीद फरोख्त न करें। फिर भी कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी में निर्माण करता हुआ पाया गया तो उसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed