फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jananayak Express arrived two hours late, passengers shivered in the cold.

Yamuna Nagar News: दो घंटे की देरी से पहुंची जननायक एक्सप्रेस, ठंड में ठिठुरे यात्री

Thu, 01 Jan 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 01 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Jananayak Express arrived two hours late, passengers shivered in the cold.
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन। आर्काइव
जगाधरी। कोहरे के कारण 18 से अधिक गाड़ियां अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चली रही है। कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार कम हो गई है और ट्रेनें पांच-पांच घंटे की देरी से चल रही हैं। मार्जन टाइम के बाद गाड़ियां देरी से चल रही हैं। हर दिन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से तीन से पांच घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को सर्दियों की रात प्लेटफार्म पर गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन


हालात ऐसे हैं कि यात्री ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफार्म पर ठिठुरते रहते हैं और ट्रेनें लेट से और लेट होती जा रही है। इस दौरान लोहित एक्सप्रेस, अमृतसर देहरादून एक्सप्रेस, जनशताब्दी सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक से चार घंटे लेट रही। इसके अलावा एक दर्जन गाड़ियां लेट रहीं। कोहरे के कारण यात्रियों के अलावा रेलवे कर्मचारियों को भी परेशानी हो रही है। कोहरे के कारण सिग्नल दिखाई न देने पर लोको पायलट को पटाखों से सिग्नल दिया जा रहा है। वहीं, रेलवे कर्मचारियों को ट्रैक पेट्रोलिंग में भी परेशानी हो रही है। बुधवार को भी एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां देरी से पहुंची।
विज्ञापन

---------
यह गाड़ियां चली लेट

गाड़ी संख्या 14681 नई दिल्ली अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से पहुंची। वहीं, गाड़ी संख्या 15012 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस भी करीब चार घंटे लेट रही। यह ट्रेन तीन घंटे 50 मिनट की देरी से पहुंची।इसी तरह गाड़ी संख्या 12053 हरिद्वार अमृतसर सुपरफास्ट जनशताब्दी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, गाड़ी संख्या 12054 अमृतसर हरिद्वार तीन घंटे 20 मिनट की देरी से चली। वहीं, 14649 जयनगर अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस तीन घंटे 19 मिनट, गाड़ी संख्या 15651 गुवाहटी जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस तीन घंटे, गाड़ी संख्या 14610 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस दो घंटे आठ मिनट, गाड़ी संख्या 15211 दरभंगा अमृतसर जननायक एक्सप्रेस दो घंटे और 15212 जननायक एक्सप्रेस एक घंटा पांच की देरी से चली। इसके अलावा 14632 अमृतसर देहरादून एक्सप्रेस दो घंटे 23 मिनट, गाड़ी संख्या 14674 अमृतसर जयनगर शहीद एक्सप्रेस सवा घंटा, गाड़ी संख्या 12231 लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा 35 मिनट व 12232 सुपरफास्ट एक घंट 37 मिनट की देरी से पहुंची। इसी तरह गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस एक घंटा 23 मिनट, गाड़ी संख्या 15011 लखनऊ चंडीगढ़ एक घंटा 12 मिनट, गाड़ी संख्या 18237 बिलासपुर अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा 49 मिनट और 18238 अमृतसर बिलासपुर एक घंटा 31 मिनट, गाड़ी संख्या 12904 अमृतसर मुंबई स्वर्णमंदिर मेल एक घंटा 55 मिनट व 12903 मुंबई अमृतसर स्वर्ण मंदिर मेल एक घंटा, गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार मालनी 30 मिनट और जम्मूतवी बाड़मेर शालीमार मालनी 46 मिनट की देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed