फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jan Aushadhi Centres are proving to be a boon: Rana

वरदान साबित हो रहे जन औषधि केंद्र : राणा

Wed, 24 Sep 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jan Aushadhi Centres are proving to be a boon: Rana
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

रादौर। कृषि मंत्री श्याम सिंह ने राणा गांव खेड़ी लक्खा सिंह, ईशोपुर, दामला, दुधला, झिंझरो, हाफिजपुर, रेतगढ, मोडली, सुढल गांवों का दौरा किया। यहां सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों में संबोधित किया। मंत्री ने गांव खेड़ी लक्खा सिंह में को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के अंतर्गत प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना के अंतर्गत संचालित जन औषधि केंद्र आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इन केंद्रों पर उच्च गुणवत्ता वाली दवा बाजार मूल्य से काफी कम दामों पर उपलब्ध है। इससे आम व मध्यमवर्गीय परिवारों को आर्थिक राहत मिल रही है।
विज्ञापन

यहां ब्रांडेड दवा की तुलना में 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक सस्ती दवा उपलब्ध हैं। केंद्र पर दी जाने वाली सभी दवा विश्व स्वास्थ्य संगठन मानक के अनुसार प्रमाणित हैं। दवा की बचत के साथ लोगों में स्वास्थ्य व दवा संबंधी जागरूकता भी बढ़ रही है। युवाओं व उद्यमियों को जन औषधि केंद्र खोलने से रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होने कहा कि दवा की सुलभता सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में तेजी से इन केंद्रों का विस्तार किया जा रहा है। मौके पर रादौर के एसडीएम नरेंद्र कुमार, प्रगतिशील किसान धर्मबीर सिंह दामला, भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्या रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता शशि दुरेजा, पार्षद उज्जवल ठाकुर, हैप्पी खेड़ी, रूपेंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed