फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jammed with farmers by closing shops

श्रतिग्रस्त एसके रोड से परेशान दुकानदारों के साथ किसानों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Jammed with farmers by closing shops
रादौर में एसके रोड जाम करते दुकानदार। - फोटो : Yamuna Nagar
रादौर। क्षतिग्रस्त एसके (सहारनपुर-कुरुक्षेत्र) रोड पर वाहनों की आवाजाही से उड़ती धूल से परेशान दुकानदारों के साथ भारतीय किसान यूनियन से किसान सड़क पर उतर आए। दुकानदारों ने किसानों के साथ एसके रोड पर जाम लगाकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर पहुंचे थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर राजकुमार, तहसीलदार सुरेश कुमार ने गुस्साए लोगों को समझाया, पर वे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद पीडब्ल्यूडी एक्सईएन नवीन खत्री, एसडीओ जसमेर सिंह पहुंचे। गुस्साए लोगों ने उनके सामने ही पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

एक्सईएन नवीन खत्री ने उन्हें बताया कि एसके रोड को सीसी बनाने का सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। लोगों की मांग पर सड़क पर उड़ती धूल के लिए पानी के टैंकर से रोज पानी छिड़कने का आश्वासन दिया। तब दुकानदारों व किसानों ने जाम खोल दिया।तब तक रोड के दोनों ओर जाम में फंसे वाहन चालक परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन की ओर से ब्लॉक प्रधान अशोक डांगी व उपप्रधान साहिल सेतिया ने बताया कि रादौर में क्षतिग्रस्त एसके रोड पर 15 अगस्त के कार्यक्रम में मंत्री अनिल विज के पहुंचने को लेकर रोड पर रोड़ी-रेत व डस्ट बिछाई गई थी। लोगों को उम्मीद थी कि विभाग की ओर से सड़क बनाई जाएगी, लेकिन सड़क नहीं बनी।
सड़क पर विभाग की ओर से डाली गई सामग्री वाहनों की आवाजाही से धूल के गुबार बन रहे हैं। इससे आसपास के दुकानदार परेशान हैं, दुकानदारी प्रभावित हो रही है। धूल से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार व प्रशासन को चेतावनी दी कि 31 अगस्त तक एसके रोड नहीं बनाया गया तो किसान अनिश्चितकालीन जाम लगाएंगे।

कांग्रेस जनता के साथ मिलकर करेगी प्रदर्शन
क्षतिग्रस्त एसके रोड के मामले में हलका रादौर के विधायक डॉ. बीएल सैनी के बेटे व प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव विशाल सैनी प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से जनता के साथ है। जरूरत पड़ी तो पार्टी जनता के साथ सड़क पर संघर्ष करेगी। उन्होंने बताया मामले को लेकर मंगलवार को विधायक डॉ. सैनी ने सीएम मनोहर लाल से मिलने के लिए समय मांगा था। सीएम की ओर से उन्हें दोपहर डेढ़ बजे मिलने के लिए बुलाया गया था, लेकिन सीएम के फरीदाबाद जाने से विधायक उनसे नहीं मिल पाए। इसके बाद विधायक डॉ. सैनी डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मिलने गए, तो वह भी नहीं मिल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed