फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jam in protest against the death of a youth

Yamuna Nagar News: युवक की मौत के विरोध में जाम

Sun, 26 Jan 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 26 Jan 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Jam in protest against the death of a youth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बिलासपुर रोड पर जदौड़ा गेट के पास ट्रक ने एक्टिवा सवार युवक को कुचल दिया। इससे युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके परभीड़ जमा हो गई। नाराज लोगों ट्रक में तोड़फोड़ कर जाम लगा दिया।
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसा शनिवार दोपहर को करीब दो बजे हुआ। जदौडा गांव निवासी 30 वर्षीय मुकेश एक्टिवा से गांव से बिलासपुर रोड पर गया था। जिस समय वह रोड क्रॉस कर रहा था कि दोनों और से ट्रक आ गए। एक ट्रक ने तेजी से आते हुए एक्टिवा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे मुकेश सड़क पर गिर गया। इसके बाद दूसरी साइड से आ रहे ट्रक ने मुकेश को कुचल दिया। इससे मुकेश की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वही चालक ट्रक को छोड़कर मौके से भाग गया। गुस्साए लोगों ने ट्रक के शीशे तोड़ दिए साथ ही रोड को जाम कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed