{"_id":"6692f9e1942dfd4ed6030a74","slug":"iti-portal-will-open-today-for-the-third-phase-of-admission-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-121963-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आईटीआई ः दाखिले के तीसरे चरण के लिए आज खुलेगा पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आईटीआई ः दाखिले के तीसरे चरण के लिए आज खुलेगा पोर्टल
Sun, 14 Jul 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। आईटीआई दाखिला प्रक्रिया का दूसरा चरण समाप्त हो गया है। वहीं 14 जुलाई से दाखिला प्रक्रिया का तीसरा चरण शुरू किया जा रहा है। शनिवार को दूसरे चरण में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की फीस जमा की गई। जिसके लिए छुट्टी के दिन भी संस्थान खुले। हालांकि इस दौरान आईटीआई में कम विद्यार्थी ही पहुंचे। इस दौरान अधिकांश विद्यार्थियो ने निजी स्तर पर बाहर से फीस जमा करवाई।
विद्यार्थियों के न आने के कारण दिन भर संस्थान खाली पड़े रहे। आईटीआई की दाखिला समिति के सदस्य अपनी ड्यूटी पर पहुंचे। परंतु विद्यार्थियों के न आने के कारण दाखिला समिति के सदस्य लगभग पूरा दिन खाली रहे। दूसरे चरण समाप्त होने के बाद दूसरी मेरिट लिस्ट की 112 सीट खाली रह गई हैं। पहले चरण में 389 सीट खाली रह गई थीं। दोनों चरणों में आईटीआई की कुल 568 सीटों पर दाखिला हो चुका है और 776 सीटें अभी भी खाली हैं।
दो चरण की प्रक्रिया शेष है। आईटीआई प्रवेश का तीसरा चरण 14 जुलाई से शुरू किया जा रहा है। इसके लिए 14 जुलाई से शुरू किया जा रहा है। इसके लिए रविवार (आज) पोर्टल पर सीटें दृर्शायी जाएंगी। विद्यार्थी इसके लिए 16 जुलाई तक आवेदन में संशोधन व रूचि में बदलाव कर सकते हैं। तीसरी कट ऑफ लिस्ट 18 जुलाई को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
आईटीआई के उपप्राचार्य पवन कुमार कांबोज ने बताया कि दाखिले के तीसरे चरण की प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू होगी। इस चरण में विद्यार्थी 14 से 16 जुलाई तक आवेदन में संशोधन व रूचि में बदलाव कर सकेंगे। इसके बाद 18 जुलाई को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट जारी होने के साथ मूल दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी जाएगी। विद्यार्थी 18 से 22 जुलाई तक अपने दस्तावेजों की जांच करवा सकते हैं। फीस जमा करने का अंतिम दिन 23 जुलाई होगा।