{"_id":"619559cbb6d7f90813374eb2","slug":"iti-77-students-out-of-268-arrived-on-the-last-day-of-the-fourth-phase-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl89933893","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई ः चौथे चरण के अंतिम दिन 268 में से पहुंचे 77 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई ः चौथे चरण के अंतिम दिन 268 में से पहुंचे 77 विद्यार्थी
विज्ञापन
दाखिला प्रक्रिया के दौरान दस्तावेजों की जांच करवाते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। आईटीआई दाखिला प्रक्रिया के चौथे चरण के अंतिम दिन बुधवार को 268 विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच होनी थी। इनमें 77 ही विद्यार्थी दस्तावेजों की जांच के लिए पहुंचे। दस्तावेजों को कमी मिलने पर आठ विद्यार्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए और 69 को प्रवेश दे दिया गया। वहीं देर शाम विभाग ने 18 नवंबर (आज) को भी दस्तावेजोें की जांच के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान विद्यार्थियों को दस्तावेज के साथ ही फीस जमा करवानी होगी। विभाग के निर्देशानुसार चौथे चरण की अंतिम तिथि 18 नवंबर है। दस्तावेज जांच 17 नवंबर तक होनी थी। अंतिम दिन विद्यार्थियों की संख्या बेहद कम रही। इस पर देर शाम विभाग ने दस्तावेज जांच की अंतिम तिथि 18 नवंबर तक कर दी है।
इससे पहले तीन चरणों की प्रक्रिया में भी विद्यार्थियों का रुझान बेहद कम रहा। दस्तावेज जांच के लिए न पहुंचने के कारण विभाग को हर चरण में दस्तावेज जांच की अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ी है। यही नहीं पहले चरण की प्रक्रिया में विभाग ने दो दिन अतिरिक्त दिए थे। बावजूद इसके किसी भी चरण में विद्यार्थियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो पाई।
विज्ञापन
चौथे चरण की प्रक्रिया में सीट पाने वालों में से 191 विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच होनी बाकी है। वहीं दाखिला समिति के पास वीरवार का ही दिन है। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक इतने विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच करना मुश्किल होगा। चौथे चरण में कुल 440 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई थी। मंगलवार को 172 विद्यार्थी जांच के लिए पहुंचे। इनमें से 12 विद्यार्थियों को अयोग्य पाया गया। इस दौरान 160 विद्यार्थियों का दाखिला किया गया। बुधवार को मात्र 77 ही विद्यार्थी ही पहुंचे। इनमें से भी आठ अयोग्य पाए गए। इसके बाद 69 को दाखिला दे दिया गया।
दस्तावेज जांच का अंतिम दिन बुधवार था। शाम पांच बजे तक कुल 77 विद्यार्थी संस्थान पहुंचे। इनमें से आठ अयोग्य मिले। 69 विद्यार्थियों को को प्रवेश दे दिया गया। देर शाम विभागने अंतिम बढ़ाकर 18 नवंबर कर दी है। - मनदीप सिंह बेनीवाल, नोडल अधिकारी आईटीआई।