{"_id":"61c396e245b0fe712443e636","slug":"iti-11-candidates-got-admission-canceled-16-vacant-seats-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl93630744","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई ः 11 अभ्यर्थियों ने रद्द करवाया दाखिला, खाली सीटें 16","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई ः 11 अभ्यर्थियों ने रद्द करवाया दाखिला, खाली सीटें 16
विज्ञापन
आईटीआई में दाखिले के लिए पहुंचे विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। आईटीआई संस्थान की सीटें भरने का नाम नहीं ले रहीं हैं। सोमवार तक संस्थान में कुल 11 सीटें खाली थीं, लेकिन बुधवार सुबह तक इनकी संख्या 22 हो गई। प्रवेश पा चुके 11 विद्यार्थियों ने अपना दाखिला रद्द कर दिया है।
इससे बुधवार को 22 सीटों के लिए प्रक्रिया हुई। इस दौरान कुल 10 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया। जिनमें से केवल छह का ही दाखिला हो पाया। चार विद्यार्थियों के दस्तावेज दुरुस्त न होने के कारण उनके आवेदन रद्द कर दिए गए। शाम तक विभाग के पोर्टल पर 16 सीटें खाली दिखाई दे रही थी। गुरुवार को 16 सीटों के लिए फिर प्रक्रिया करवाई जाएगी। सर्दी के कारण सुबह विद्यार्थी नहीं पहुंच रहे हैं। इन दिनों विद्यार्थी 11 बजे के बाद संस्थान पहुंचते हैं, जबकि आईटीआई सुबह नौ बजे खुल जाता है। ऐसे में दाखिला समिति के सदस्य बेकार बैठे रहते हैं।
आईटीआई संस्थान में कुल 11 सीट ही रिक्त रह गई थी। इसके लिए परंतु फिर विद्यार्थियों ने अपना दाखिला रद्द कर दिया। इसके बाद रिक्त सीटों की संख्या 22 हो गई। इसमें से बुधवार को छह सीटों पर दाखिला दे दिया गया, जिसके बाद 16 सीटें शेष रह गईं। इसमें प्लाईवुड में आठ, फाउंड्रीमैन ड्यूट चार, पीपीओ ड्यूल एक, पीपीओ दो, प्लंबर ट्रेड में एक सीट खाली है।
विज्ञापन
संस्थान में अब कुल 16 सीटें ही शेष रह गईं हैं। प्लाईवुड में सबसे ज्यादा आठ सीटें बाकी हैं। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। विभाग की ओर से 31 दिसंबर तक अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। विद्यार्थी प्रवेश के लिए 29 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों के पास दाखिला पाने का यह अंतिम मौका है।
मनदीप सिंह बेनीवाल, प्रिंसिपल एवं नोडल अधिकारी, आईटीआई।