फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   It was the hottest day in two weeks, with temperatures reaching 43.8 degrees Celsius.

Yamuna Nagar News: दो सप्ताह में रहा सबसे गर्म दिन, 43.8 डिग्री पहुंचा पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
It was the hottest day in two weeks, with temperatures reaching 43.8 degrees Celsius.
धूप से बचने के लिए मॉडल टाउन की सड़क से छतरी लेकर गुजरती महिला। संवाद
जगाधरी। जिले में गर्मी लगातार बढ़ रही है। पिछले दो सप्ताह में बुधवार अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने सामान्य जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। सुबह 10 बजे ही तापमान 37 डिग्री के पार चला गया। मौसम विभाग ने अभी गर्मी के तेवर में नरमी आने की कोई संभावना नहीं जताई है। विभाग के अनुसार अभी गर्मी और बढ़ेगी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह की शुरुआत तेज धूप और प्रचंड गर्मी के साथ हुई। सुबह 10 बजे ही तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। लू के कारण दिनभर लोग बेहाल रहे। लू से बचने के लिए लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में दोपहर 12 बजे के बाद शहर की सड़कें और गलियां सुनसान हो गईं। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी छुट्टी से घर लौटने वाले विद्यार्थियों को हुई।
विज्ञापन

11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से लू चलती रही। हालांकि इस सप्ताह दो दिन तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है लेकिन गर्मी और उमस से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। भीषण गर्मी के कारण घर से बाहर निकलना लोगों के लिए मुहाल हो गया। दोपहर को बाजारों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा। तेज धूप और लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग सिर और चेहरे को कपड़ों से ढ़ककर निकलते दिखाई दिए। हालात ऐसे हैं कि रात को भी गर्म हवाएं चल रही हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों में तापमान में हल्की कमी आएगी लेकिन गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। इसके बाद फिर तापमान बढ़ेगा।

धूप से बचने के लिए मॉडल टाउन की सड़क से छतरी लेकर गुजरती महिला। संवाद

धूप से बचने के लिए मॉडल टाउन की सड़क से छतरी लेकर गुजरती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed