फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   It is necessary to connect youth with culture and tradition: Neha Singh

युवाओं को संस्कृति व परंपरा से जोड़ना जरूरी : नेहा सिंह

Mon, 24 Nov 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 24 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
It is necessary to connect youth with culture and tradition: Neha Singh
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को संबो​धित करती मुख्य वक्ता। स्वयं
व्यासपुर। दुर्गा वाहिनी की हरियाणा प्रांत संयोजिका एवं अंतरराष्ट्रीय योगाचार्य नेहा सिंह दो दिवसीय प्रवास पर सोमवार को यमुनानगर पहुंची। इस दौरान उन्होंने नगर के कई आदर्श परिवारों से भेंट कर सामाजिक समरसता, नारी शक्ति, सशक्तिकरण और संस्कार संरक्षण के विषयों पर सार्थक संवाद स्थापित किया।
विज्ञापन

प्रथम चरण में नेहा सिंह ने आरएसएस के जिला संघ चालक डॉ. रमेश धारीवाल के निवास पर भेंट कर गुर्जर कन्या गुरुकुल पहुंचीं। उन्होंने गुरुकुल की छात्राओं की गतिविधियों, दिनचर्या व शिक्षा, संस्कार के अनुरूप संचालित कार्यक्रमों का अध्यन किया। महिलाओं के साथ योगाभ्यास, संवाद एवं यज्ञ सत्र में भाग लेकर नारी-शक्ति में आध्यात्मिक और मानसिक जागरण के महत्व पर प्रकाश डाला। अपने संवाद में नेहा सिंह ने कहा कि आज की युवा शक्ति को अपनी संस्कृति, परंपरा, नैतिकता और आत्म-सुरक्षा कौशल से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य युवतियों को सशक्त, आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज में फैली किसी भी प्रकार की विकृतियों, भ्रमों और विपरीत प्रभावों से बचाने के लिए प्रशिक्षण वर्ग आवश्यक हैं। आने वाले समय में ऐसे विभिन्न जागरूकता एवं आत्मरक्षा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका रश्मि शर्मा ने कहा सभी के सहयोग, समर्पण भाव के कारण ही यह प्रवास प्रेरणादायक रहा। आपकी सतत ऊर्जा व सेवा भावना हमारी शक्ति है। भविष्य में भी इसी प्रकार के संस्कार-सृजन, प्रशिक्षण, सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रमों की योजना बनाई जाएगी, ताकि हमारी युवा शक्ति और अधिक सशक्त, संस्कारित और आत्मनिर्भर बन सके। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विहिप एडवोकेट सुखबीर धनखड़, संयोजिका सुनीता गुप्ता, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका रश्मि शर्मा, प्रचार-प्रसार प्रमुख इंद्रजीत मित्तल, बजरंग दल जिला संयोजक मनोज राठी, जिला उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, नगर मंत्री अनिल पारिख, जिला मंत्री विहिप राजेंद्र पंवार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed