फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   It is important for girl students to be aware of online dangers: Neelam

छात्राओं को ऑनलाइन खतरों की जानकारी जरूरी : नीलम

Tue, 07 Oct 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 07 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
It is important for girl students to be aware of online dangers: Neelam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को जिला पुलिस प्रशासन की सेफ सिटी टीम की ओर से सोमवार को साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के महत्व और ऑनलाइन खतरों से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एएसआई नीलम रानी, संदीप कुमार, जितेंद्र और मनोज ने भाग लिया। उन्होंने छात्राओं को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे वे अपने स्मार्टफोन में उपलब्ध विभिन्न एप का उपयोग करके अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। एएसआई नीलम ने बताया कि ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा का उपयोग करके महिलाएं अपनी सुरक्षा को मजबूत बना सकती हैं।
विज्ञापन

आपातकालीन स्थिति में महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सेवा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को डायल 112 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं को ऑनलाइन सुरक्षा के नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्प्रभावों और इसके खतरों के बारे में भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं को रात में सुनसान जगहों पर जाने से परहेज करने, होटलों और पार्कों में जन्मदिन मनाने से बचने और किसी अज्ञात व्यक्ति से लिफ्ट न लेने की सलाह दी गई। प्रधानाचार्य अजय कुमार शर्मा ने जिला पुलिस प्रशासन की सेफ सिटी टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों के लिए बहुत ही लाभदायक हैं। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed