फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ishika won bronze medal by defeating Rohtak's Deepika

रोहतक की दीपिका को हराकर इशिका ने जीता कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Ishika won bronze medal by defeating Rohtak's Deepika
खेलो हरियाणा प्रतियोगिता में न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल की 11वीं की छात्रा इशिका ने कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर जिले व अभिभावकों का नाम रोशन किया है। इशिका ने 62 किलोग्राम वर्ग में जीत हासिल कर कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

प्रिंसिपल मोनिका शर्मा ने बताया कि खेलो हरियाणा प्रतियोगिता फरीदाबाद में 26 से 29 अगस्त को करवाई गई थी। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में स्कूल की कक्षा ग्यारह की विज्ञान संकाय की इशिका ने कुश्ती के 62 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। इशिका ने बताया कि उसका पहला मुकाबला भिवानी की खिलाड़ी से हुआ। जिसमें 10-0 के अंतर से जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला हिसार की खिलाड़ी से हुआ। जिसमें 9-2 के अंतर से जीत पाई। वहीं तीसरा मुकाबला फतेहाबाद की खिलाड़ी से हुआ। जबकि अंतिम मुकाबला रोहतक की दीपिका से हुआ। जिसमें दीपिका को पछाड़कर कांस्य पदक प्राप्त किया किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि इशिका का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed