फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   IPS will be made in Sector 15 and 13, Yamunanagar

सेक्टर 15 और 13 में बनेंगे आईपीएस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
IPS will be made in Sector 15 and 13, Yamunanagar
सेक्टर 15 में निर्माणाधीन पंपिंग स्टेशन। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की ओर से करीब सवा तीन करोड़ की लागत से सेक्टर 15 के पार्ट टू में तेजली के पास और सेक्टर 13 में खेड़ा के नजदीक बनने वाले दोनों आईपीएस (इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन) का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से एनओसी न मिलने पर करीब एक साल पहले इसका काम रोक दिया गया था। इसके बाद निगमायुक्त आईएएस अजय सिंह तोमर व एक्सईएन अंकित लौहान ने उच्चाधिकारियों से पत्राचार और बातचीत कर इसका समाधान निकाला। अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से नगर निगम को आईपीएस बनाने की एनओसी जारी कर निर्माण करने की स्वीकृति दी।
विज्ञापन

एक्सईएन अंकित लौहान ने बताया कि दोनों जगह इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन के साथ सीवर लाइन का निर्माण भी किया जाना है। दोनों पंपिंग स्टेशनों और सीवर लाइन के निर्माण करने पर करीब सवा तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। पंपिंग स्टेशन बनने से सेक्टर-15, तेजली, सेक्टर-13, खेड़ा व आसपास के क्षेत्र में सीवर जाम होने की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं, पानी की निकासी का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन लौहान ने बताया कि पंपिंग स्टेशन का निर्माण पिछले साल शुरू किया गया था। लेकिन एनओसी न मिलने के कारण काम रोक दिया गया था। निगमायुक्त अजय सिंह तोमर के प्रयासों से एनओसी मिल गई है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed