फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   IPS will be built in Bari Majra at a cost of two crores

Yamuna Nagar News: बाड़ी माजरा में दो करोड़ की लागत से बनेगा आईपीएस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
IPS will be built in Bari Majra at a cost of two crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बाड़ी माजरा में पानी निकासी की समस्या के समाधान के लिए आईपीएस (इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन) बनाया जाएगा। जिससे नीचे इलाकों से गंदे पानी को पंपिंग कर निकाला जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर लगभग दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा दड़वा में 40 लाख 41 हजार की लागत से श्मशान घाट का निर्माण व भगवानगढ़ गांव में 20.96 लाख की लागत से बैडमिंटन हाल बनाया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी ने वीरवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व मेयर सुमन बहमनी के साथ हुई बैठक के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी विकास कार्याें के एस्टीमेट तैयार किए जा चुके है। हमीदा हेड के पास दलदल पड़ी जमीन में लगभग नौ एकड़ में भव्य पार्क विकसित किया जाना है। लगभग 6.13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पार्क को प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। तकनीकी स्वीकृति के लिए फाइल भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिसके बाद पार्क निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह पुराना सहारनपुर रोड के फतेहपुर पुल से लेकर बाड़ी माजरा पुल तक पश्चिमी यमुना नहर के किनारे रिवर वाटर फ्रंट बनाने के प्रोजेक्ट को भी प्रशासकीय स्वीकृति निदेशालय द्वारा दे दी है। इस कार्य की फाइल भी तकनीकी स्वीकृति के लिए प्रक्रिया में है। प्रोजेक्ट के तहत लगभग 600 मिलीमीटर चौड़ा लैंडस्केप एरिया होगा। जिसमें 2000 मिमी चौड़ा फुटपाथ, निकासी के लिए नाली, 1050 मिमी ऊंची पत्थर की दीवार पर 1200 मिमी ऊंची बाड़ लगाने वाली जाली लगेगी। इसके अलावा चौड़ी सड़क व फुटपाथ के साथ फेंसिंग, उद्यान, बैठने के लिए सुंदर व आकर्षक डिजाइन के बैंच, फैंसी लाइटिंग, हरियाली व अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




निगम आयुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि भगवानगढ़ गांव में बैडमिंटन हॉल का निर्माण किया जाएगा। निगम द्वारा इसका एस्टीमेट तैयार कर प्रक्रिया शुरू कर दी है। बाड़ी माजरा रोड पर भी नए नाले का निर्माण किया जाएगा। जिसका निगम अधिकारियों द्वारा एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। इनके अलावा एमएलएन कॉलेज के पास पार्क बनाने की प्रक्रिया भी निगम द्वारा शुरू कर दी है। वार्ड 11 के दड़वा में लगभग 40.41 लाख की लागत से श्मशान घाट का निर्माण किया जाएगा। कैनाल रेस्ट हाउस सड़क का निर्माण भी जल्द कराया जाएगा। दशहरा ग्राउंड में फुटपाथ व बेंच रखने का काम शुरू कराया गया है। स्टॉर्म वाटर लाइन का रुका हुआ काम जल्द शुरू कराया जाएगा। यह कार्य रेलवे लाइनों के पास रुका हुआ है। यहां लगभग 270 मीटर की जगह में पाइप लाइन डाली जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed