फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Investigation reveals cutting of more trees than bid

Yamuna Nagar News: जांच में बोली से अधिक पेड़ काटने का खुलासा

Wed, 04 Mar 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 04 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Investigation reveals cutting of more trees than bid
नौशहरा गांव में काटे गए पेड़ों की जांच करने पहुंचे एसडीएम व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। व्यासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने नौशहरा गांव में पंचायत की नीलाम किए गए पेड़ों से अधिक का कटान किए जाने के मामले की मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में 295 के बजाय 326 पेड़ कटे मिले और 48 के ठूंठ गायब मिले।
डीसी ने मामले की जांच के लिए व्यासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में जिला के वन मंडल अधिकारी विकास कौशिक तथा साढौरा की बीडीपीओ नेहा शर्मा भी शामिल है। इन तीनों अधिकारियों नेमौके की जांच करने के अलावा शिकायतकर्ता रामकुमार व सरपंच विशाल से भी बात की। इन अधिकारियों ने ग्रामीणों से भी बात करके उनका पक्ष जाना।
विज्ञापन

एसडीएम गिल ने बताया कि दोनों पक्षों को अपने समर्थन में और भी साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। मौके की जांच और दोनों पक्षों की सुनवाई करने के बाद ही डीसी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। रामकुमार ने 29 जनवरी को नीलाम किए पेड़ों से अधिक संख्या में पेड़ काटे जाने के बारे में व्यासपुर के एसडीएम व बीडीपीओ साढौरा को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में रामकुमार ने आरोप लगाया था कि पंचायत की तरफ से लगभग तीन महीने पूर्व 295 सफेदा के पेड़ों की नीलामी की गई थी। सरपंच ने नीलामी से अधिक पेड़ों को कटवा दिया। नीलामी से अधिक काटे गए पेड़ों की अनुमानित कीमत लगभग 10 से 12 लाख रुपये है। इसके बाद बीडीपीओ के निर्देश पर एसईपीओ बृजेश शर्मा, जेई पुनीत, सचिन नरेश कुमार, संदीप कुमार व सचिन राठी ने मौके पर जाकर जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed