फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Interlocking will be done on Khajuri to Jathlana road with an expenditure of three crores

Yamuna Nagar News: खजूरी से जठलाना मार्ग पर तीन करोड़ से की जाएगी इंटरलाॅकिंग

Thu, 10 Jul 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 10 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Interlocking will be done on Khajuri to Jathlana road with an expenditure of three crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला खनिज प्रतिष्ठान (डीएमएफ) की बैठक जिला सचिवालय में हुई। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा के नेतृत्व में विकास कार्यों पर मुहर लगी। खजूरी-जठलाना रोड का इंटरलाकिंग ब्लाॅक से निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये मंजूर किए गए। वहीं कन्यावाला से मुजाहिदवाला सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दिए गए।
इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग को 3 डिजिटल एक्स-रे मशीन खरीदने के लिए 25 लाख रुपये दिए गए है। ये एक्स-रे मशीन सामुदायिक केंद्र व्यासपुर, सामुदायिक केंद्र प्रतापनगर, सामुदायिक केंद्र अलाहर में प्रयोग में लाई जाएगी। मंत्री राणा ने बताया कि शिक्षा विभाग को विभिन्न स्कूलों में कमरों की मरम्मत व शौचालय बनाने के लिए एक करोड़ रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन

खनिज विभाग को पांच लाख रुपये जीपीएस के लिए व एक लाख रुपये ड्रोन कैमरा खरीदने के लिए दिए तथा रेडक्रॉस समिति को पंजीकृत किए गए पात्र दिव्यांग नागरिकों को ट्राई-साइकिल व कृत्रिम अंग तथा कानों की मशीन वितरित करने के लिए पांच लाख रुपये मंजूर किए गए। एनिमल एम्बुलेंस खरीदने के लिए 10 लाख रुपये की मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता को गुमथला, संधाला, नांगल, शादीपुर, जठलाना सड़कों के दोनों तरफ के गांवों में पानी की निकासी की व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत विभाग के अधिकारी गांवों में कूड़े का निस्तारण निर्धारित स्थान पर करें। जिले में स्पोर्ट किट 200 के आस-पास स्पोर्ट्स किट वितरित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सिविल वर्क में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, यूसी अवश्य जल्द से जल्द जारी करें। इस मौके पर जगाधरी के विधायक चौ. अकरम खान, सहायक खनन अभियंता एवं सदस्य सचिव राजेश कुमार, डीडीपीओ नरेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी पुनीत मित्तल, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, खनन निरीक्षक रोहित राणा, तकनीकी सहायक रमेश कुमार, आदि मौजूद रहे।

आंबेडकर भवन में लगेंगी सोलर इन्वर्टर लाइट

राणा ने कहा कि आबादी के अंदर अनुसूचित जाति (एससी) की धर्मशाला व आंबेडकर भवन दोनों को इसमें शामिल किया जाए, इन भवनों में सोलर इन्वर्टर लाइट लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अब तक जो भी विकास कार्य करवाए गए हैं, संबंधित अधिकारी उपयोगिता प्रमाणपत्र (यूसी) शीघ्र जमा करें ताकि आगे अन्य विकास कार्य किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed