{"_id":"677d74ff34cef8756f0e4878","slug":"interlocking-blocks-will-be-installed-on-khajuri-jathalana-road-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-131172-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खजूरी-जठलाना रोड पर लगेंगे इंटरलॉकिंग ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खजूरी-जठलाना रोड पर लगेंगे इंटरलॉकिंग ब्लॉक
Wed, 08 Jan 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला खनिज प्रतिष्ठान (डीएमएफ) की बैठक मंगलवार को लघु सचिवालय में डीसी कैप्टन मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई। विभागीय सदस्यों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों एवं सुझावों की चर्चा करने के उपरांत डीसी ने खजूरी-जठलाना रोड का इंटरलाॅकिंग ब्लाॅक सेे निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये की राशि पीडब्ल्यूडी, कन्यावाला से मुजाहिदवाला सड़क निर्माण के लिए कार्यकारी अभियंता पंचायती राज को एक करोड़ रुपये की राशि सड़क बनाने के लिए दिए।
वहीं स्वास्थ्य विभाग को तीन डिजिटल एक्स-रे मशीन खरीदने के लिए 25 लाख रुपये दिए। एक्स-रे मशीन सामुदायिक केंद्र बिलासपुर, सामुदायिक केंद्र प्रतापनगर, सामुदायिक केंद्र अलाहर में प्रयोग में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग को विभिन्न स्कूलों में कमरों की मरम्मत व शौचालय बनाने के लिए एक करोड़ रुपये दिए। खनिज विभाग को पांच लाख रुपये जीपीएस के लिए व एक लाख रुपये ड्रोन कैमरा खरीदने के लिए दिए।
रेडक्रॉस समिति को पंजीकृत किए गए पात्र दिव्यांग नागरिकों को ट्राई-साइकिल व कृत्रिम अंग तथा कानों की मशीन वितरित करने के लिए पांच लाख रुपये दिए। एनीमल एंबुलेंस खरीदने के लिए 10 लाख रुपये की मंजूरी दी गई। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा जारी योजना प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के अनुसार हरियाणा राज्य जिला खनिज प्रतिष्ठान द्वारा योजना के मार्गदर्शनों के अनुसार ही उपरोक्त राशि को खर्च किया जाएगा। परिषद की बैठक प्रत्येक तिमाही में कम से कम एक बार बुलाई जाएगी।