फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Interested in poster making, Pankaj got first place

Yamuna Nagar News: पोस्टर मेकिंग में रुचि, पंकज को पहला स्थान

Sun, 08 Sep 2024 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 08 Sep 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Interested in poster making, Pankaj got first place
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में वाणिज्य विभाग तथा अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, निबंध लेखन व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास होता है।
डॉ. रमेश धारीवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को सभी प्रकार की गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। प्रतिभागियों ने पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, निबंध व रंगोली के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का विषय ईकॉमर्स, इंडियन इकोनॉमी एवं अकाउंटिंग साइकिल रहा। नारा लेखन प्रतियोगिता के विषय बैंकिंग सिस्टम, डिजिटलाइजेशन, अपॉइटमेंट ग्रोथ रहे।
विज्ञापन

इसी तरह निबंध लेखन में सोशल मीडिया ए टूल ऑफ मार्केटिंग, आत्मनिर्भर भारत, इंर्पोटेंस ऑफ इनोवेशन इन एंटरप्रेन्योरशिप, रोल ऑफ एआइइन बिजनेस मुख्य विषय रहे। रंगोली प्रतियोगिता में ब्रांड लोगो, बैंक ऑर्गेनाइजेशन लोगो एवं सोशल मीडिया मुख्य विषय रहे। डॉ. सुनील तनेजा, डॉ. रमेश धारीवाल, आरती अरोड़ा, अनीता तथा अन्य प्राध्यापकों की टीम ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टर स्लोगन रंगोली इत्यादि का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से उनके विषय से संबंधित प्रश्न किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के परिणाम
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीकॉम की छात्रा रुचि एवं बीए के छात्र पंकज ने पहला स्थान, बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा नमिता एवं बीए की दिव्या ने दूसरा स्थान व बीकॉम की आरती एवं भूमिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय वर्ष का आशु ने प्रथम, बीए की सोनम ने द्वितीय व बीकॉम तृतीय वर्ष की राशि ने तीसरा स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में बीकॉम की छात्राएं महक ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय एवं सीता पे तृतीय स्थान हासिल किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में एमकॉम की करुणा एवं बीकॉम की भूमिका ने प्रथम, बीकॉम की पायल और बीए की दिव्या ने द्वितीय व बीकॉम की राशि और दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed