{"_id":"62572f55710aa121b11fe740","slug":"inspector-of-food-supply-department-arrested-for-demanding-bribe-of-20-thousand-rupees-yamuna-nagar-news-knl104877219","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: रिश्वत मांगने का आरोपी आपूर्ति निरीक्षक रजनीकांत गिरफ्तार, 20 हजार रुपये मांगने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यमुनानगर: रिश्वत मांगने का आरोपी आपूर्ति निरीक्षक रजनीकांत गिरफ्तार, 20 हजार रुपये मांगने का आरोप
Thu, 14 Apr 2022 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:57 AM IST
सार
राशन भिजवाने का ठेका लेने वाली कंपनी का बिल पास करने के बदले 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। कंपनी के ठेकेदार की शिकायत पर विजिलेंस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर में विजिलेंस की टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक रजनीकांत को गिरफ्तार किया है। निरीक्षक पर आरोप है कि वह कॉन्फेड विभाग में पीडीएस स्कीम के तहत डिपो पर राशन भिजवाने का ठेका लेने वाली सुरेश एंड कंपनी के बिल पास करने की एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था।
ठेकेदार प्रवीण कुमार ने इस संबंध में विजिलेंस को आरोपी से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग और शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने निरीक्षक पर केस दर्ज कर काबू किया गया। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विजिलेंस निरीक्षक मनदीप सिंह ने बताया कि आठ अप्रैल को पानीपत के गांव नौल्था निवासी प्रवीण कुमार ने आरोपी निरीक्षक रजनीकांत के खिलाफ शिकायत दी थी। इस दौरान उसने आरोपी के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सौंपी। जिसमें आरोपी 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत में प्रवीण कुमार ने बताया था कि उसकी सुरेश कुमार एंड कंपनी के नाम से फर्म है। यह फर्म ट्रांसपोर्ट से संबंधित सरकारी ठेके लेती है।
विज्ञापन
फर्म ने वर्ष 2021-22 का कॉन्फेड विभाग में पीडीएस स्कीम के तहत डिपो पर राशन भिजवाने का ठेका लिया हुआ है। कंपनी के बिल पास करने के लिए हर माह वह खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक रजनीकांत को 10 हजार रुपये की रिश्वत देता था। मार्च माह का सात लाख 29 हजार रुपये का बिल पेंडिंग पड़ा हुआ था।
इसे पास कराने के नाम पर रजनीकांत 20 हजार की मांग कर रहा था। आरोपी के रिश्वत मांगने की बातचीत की फोन कॉल उसने रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद उसने मामले की शिकायत स्टेट विजिलेंस पंचकूला को दी गई थी। इस शिकायत पर विजिलेंस पंचकूला ने आरोपी निरीक्षक रजनीकांत के खिलाफ मामला दर्ज किया। विजिलेंस पंचकूला से निर्देश मिलने के बाद स्थानीय विजिलेंस की टीम ने आरोपी रजनीकांत को गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ने आठ अप्रैल को शिकायत दी थी। उसने आरोपी के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग पेश की थी। इसमें आरोपी रिश्वत की मांग कर रहा था। बयानों व रिकॉर्डिंग के आधार पर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। शिकायतकर्ता से जो रिकॉर्डिंग मिली है। उसको भी वॉयस जांच के लिए भेजा जाएगा। -मनदीप सिंह, निरीक्षक, विजिलेंस