{"_id":"643c467b13802b2d620c84b4","slug":"injured-by-beating-with-sticks-in-enmity-yamuna-nagar-news-c-18-1-93357-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रंजिश में लाठियों से पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रंजिश में लाठियों से पीटकर किया घायल
Mon, 17 Apr 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
गांव रादौरी में रंजिशन कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर लाठियों से हमला कर उसे घायल कर दिया है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव रादौरी निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ महीने पहले उसके भतीजे राजन, दीपक व योगेश का झगड़ा गांव के ही विक्रम के साथ हुआ था। इसी बात को लेकर विक्रम का परिवार उनके परिवार से रंजिश रखने लगा। वह 14 अप्रैल को शाम सात बजे मजदूरी करके घर लौट रहा था। जब वह गांव के रविदास मंदिर के पास पहुंचा, तभी विक्रम, महावीर, मेवा देवी, मोहित, रोहित आदि ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया।
शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां इकठ्ठा हो गए। वह हमलावरों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंचा। हमलावर उसके पीछे उसके घर तक आ गए। हमलावरों ने उसकी बेटी व उसकी पत्नी पर भी हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे लाठियों से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गया। बाद में उसका भतीजा राजन उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल रादौर ले गया। पुलिस ने सुशील की शिकायत के आधार पर हमलावरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।