फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Information provided about the international justice system

Yamuna Nagar News: अंतरराष्ट्रीय न्याय व्यवस्था के बारे में दी गई जानकारी

Sat, 18 Jul 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 18 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Information provided about the international justice system
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। वर्ल्ड इंटरनेशनल जस्टिस डे के अवसर पर जाट सभा ने जाटनगर में कार्यक्रम का आयोजन किया। सभा के प्रधान एडवोकेट सुरेशपाल बंचल ने अंतरराष्ट्रीय न्याय व्यवस्था और इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के गठन की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 17 जुलाई 1998 को 120 से अधिक देशों ने मिलकर इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) की स्थापना की थी। इसका उद्देश्य मानवता के खिलाफ गंभीर अपराधों, नरसंहार और युद्ध अपराधों जैसे मामलों की सुनवाई करना है। एक जुलाई 2002 से इस न्यायालय ने अपना काम शुरू किया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हालांकि भारत रोम संधि का हिस्सा नहीं है, जिसके तहत इस न्यायालय की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद वर्ष 1945 में संयुक्त राष्ट्र के गठन के साथ ही अंतरराष्ट्रीय अपराधों के लिए एक स्थायी न्यायालय बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। नौ दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र ने नरसंहार को अंतरराष्ट्रीय अपराध मानते हुए प्रस्ताव पारित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इंटरनेशनल लॉ कमीशन से न्यायालय के गठन को लेकर सुझाव मांगे गए। वर्ष 1953 में एक प्रारूप तैयार किया गया। वर्ष 1993 में युगोस्लाविया में हुए गृह युद्ध और जातीय हिंसा के बाद स्थायी अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की मांग तेज हुई। लंबे विचार-विमर्श के बाद अप्रैल 1998 में न्यायालय की स्थापना का प्रारूप तैयार हुआ और 17 जुलाई को रोम संधि को अपनाया गया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय न्याय व्यवस्था मानवता की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed