{"_id":"672fbaaff1648a2f550734b4","slug":"information-on-students-progress-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-128165-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों की प्रगति के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों की प्रगति के बारे में दी जानकारी
Sun, 10 Nov 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय कपालमोचन में मेगा शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन शनिवार को हुआ। जिसमें विद्यार्थियों के अभिभावकों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। बैठक में शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यार्थियों की प्रगति के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में 200 से भी अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। शिक्षकों ने अभिभावकों से विद्यार्थियों के शैक्षिक आवश्यकताओं तथा उनके सर्वांगीण विकास पर चर्चा की। डॉ. रमेश धारीवाल ने बताया कि शिक्षक अभिभावक बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास में अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाना और उन्हें उनकी आवश्यकताओं के बारे में जागरूक करना है।
हमारा उद्देश्य छात्रों को सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करना है। इसके लिए हमें अभिभावकों का सहयोग आवश्यक है। अभिभावकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में कई स्थानों पर रंगोली बनाई। विद्यार्थियों के माता-पिता के साथ कुछ विद्यार्थियों के दादा-दादी भी आए और उन्होंने महाविद्यालय के भवन परिसर पुस्तकालय और स्टाफ सदस्यों की तारीफ की। अभिभावकों ने कहा कि इस तरह की बैठक पहले भी होनी चाहिए थी।